Home बिहार ट्राली में मिले महिला की शव की गुत्थी सुलझी, हत्यारा पति गिरफ्तार

ट्राली में मिले महिला की शव की गुत्थी सुलझी, हत्यारा पति गिरफ्तार

179
0
The mystery of the woman's body found in the trolley has been solved; the killer husband has been arrested.

रोहतास। जिले के डेहरी से एक सनसनीखेज हत्या मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। स्टेशन के पास ट्रॉली बैग में मिले महिला के शव की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने मुख्य आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। इस पूरे मामले ने इलाके में हड़कंप मचा दिया था। आपको बता दें कि चार दिन पहले डेहरी स्टेशन के समीप एक लाल रंग के ट्रॉली बैग में महिला का शव बरामद किया गया था। इसके बाद से रोहतास पुलिस लगातार जांच में जुटी हुई थी।

अब इस मामले में बड़ा खुलासा करते हुए पुलिस ने मृतका की पहचान कर ली है और हत्या के मुख्य आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। डेहरी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-1 अतुलेश झा ने नगर थाना में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि मृतका की पहचान मैरून खातून उर्फ मैरून निशा के रूप में हुई है, जो जक्की बिगहा, डेहरी नगर थाना क्षेत्र की रहने वाली थी। इस मामले में मृतका के पति क्यामुद्दीन शेख मंसूरी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी पति ने स्वीकार किया है कि उसे अपनी पत्नी के चरित्र को लेकर संदेह था। इसी शक के चलते उसने यह खौफनाक कदम उठाया।

GNSU Admission Open 2026

पुलिस के अनुसार, हत्या के बाद शव को ट्रॉली बैग में भरकर फेंक दिया गया था, ताकि पहचान न हो सके। इस मामले में पुलिस पहले ही दो अन्य अभियुक्तों—इरफान आलम और राजु शेख मंसूरी—को गिरफ्तार कर चुकी है। मृतका के भाई मो. सरवर शेख उर्फ अली के बयान पर मामला दर्ज किया गया था। पुलिस का कहना है कि एफएसएल टीम द्वारा भी घटनास्थल की जांच की गई है और आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए गए हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पूरे मामले की गहराई से जांच जारी है और जरूरत पड़ने पर अन्य आरोपियों की भी गिरफ्तारी की जाएगी। रोहतास पुलिस का दावा है कि जल्द ही चार्जशीट दाखिल कर कानूनी कार्रवाई को आगे बढ़ाया जाएगा। फिलहाल इलाके में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है।

GNSU Admission Open 2026