Home बिहार सबका सम्मान-जीवन आसान के तहत् फरियादियों से मिले गृह सचिव सह कारा...

सबका सम्मान-जीवन आसान के तहत् फरियादियों से मिले गृह सचिव सह कारा महानिरीक्षक

175
0
Home Secretary cum Inspector General of Prisons met the complainants under the scheme 'Sabka Samman-Jeevan Aasan'.

पटना। सात निश्चय-3 के तहत “सबका सम्मान-जीवन आसान” योजना के अंतर्गत सोमवार को गृह सचिव सह कारा महानिरीक्षक प्रणव कुमार की अध्यक्षता में जन-सुनवाई का आयोजन किया गया। यह जन-सुनवाई 11:00 बजे से 01:00 बजे तक आयोजित हुई जन-सुनवाई के दौरान गृह सचिव ने सभी मामलों को गंभीरतापूर्वक सुना तथा प्रत्येक प्रकरण के त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी निष्पादन हेतु संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

उन्होंने अधिकारियों को जनसमस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता, तत्परता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया। इस अवसर पर गृह सचिव सह कारा महानिरीक्षक श्री प्रणव कुमार ने कहा कि “सबका सम्मान-जीवन आसान” अभियान का उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं का शीघ्र समाधान कर प्रशासन और जनता के बीच विश्वास को और अधिक सुदृढ़ करना है।

GNSU Admission Open 2026

उल्लेखनीय है कि गृह विभाग में “सबका सम्मान-जीवन आसान” योजना के तहत सोमवार को 11:00 से 01:00 तथा शुक्रवार को अपराह्न 03:00 से 05:00 दो दिन जनसुनवाई का आयोजन किया जाता है। विभाग के अपर मुख्य सचिव, सचिव और विशेष सचिव फरियादियों से मिलकर उनकी समस्याओं को सुनकर प्रभावी निष्पादन हेतु दिशानिर्देश देते हैं।

GNSU Admission Open 2026