Home बिहार कैमूर में शुरू हुआ बिहार इंटरमीडिएट का वार्षिक परीक्षा

कैमूर में शुरू हुआ बिहार इंटरमीडिएट का वार्षिक परीक्षा

148
0
Bihar Intermediate annual examination begins in Kaimur

भभुआ। बिहार इंटरमीडिएट 2026 की वार्षिक परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में शुरू हो गई है। कैमूर जिले के दोनों अनुमंडलों में कुल 37 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। सभी परीक्षा केंद्रों पर पर केंद्राधीक्षकों के साथ-साथ पुलिस बल की तैनाती की गई है।

वही कदाचारमुक्त परीक्षा को संपन्न करने के लिए छात्र-छात्राओं की पूरी तरह से जांच पड़ताल कर परीक्षा हॉल में प्रवेश दिया जा रहा है। साथ ही साथ परीक्षा केंद्र के नजदीक साइबर कैफे, फोटो स्टेट के दुकानों को भी पूरी तरह से बंद रखा गया है और परीक्षा केंद्र के 200 मीटर की दायरे तक बीएमएस की धारा 163 लागू किया गया है।

GNSU Admission Open 2026

बता दे कि कैमूर जिले के भभुआ अनुमंडल में 21 तथा मोहनियां अनुमंडल में 16 परीक्षा केंद्र बनाए गए है। अभी परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण माहौल में परीक्षा कराई जा रही है। वही मोहनियां अनुमंडल के एसडीएम एवं डीएसपी ने कई केंद्रों का निरीक्षण किया और कई दिशा निर्देश भी दिए।

GNSU Admission Open 2026