Home मनोरंजन लेडी गागा और सबरीना कारपेंटर ने ग्रैमी अवॉर्ड्स में धमाका, सेलेब्स के...

लेडी गागा और सबरीना कारपेंटर ने ग्रैमी अवॉर्ड्स में धमाका, सेलेब्स के स्टाइल ने जीता दिल

124
0
Lady Gaga and Sabrina Carpenter rocked the Grammy Awards, celebs' style won hearts

एंटरटेनमेंट डेस्क: 68वें ग्रैमी अवॉर्ड्स 2026 में रेड कारपेट पर सेलेब्स के शानदार अंदाज ने फैंस का ध्यान पूरी तरह खींचा। संगीत प्रेमियों के लिए ग्रैमी अवॉर्ड्स हमेशा ही उत्साह और रोमांच का केंद्र होते हैं, लेकिन इस साल रेड कारपेट पर सितारों के लुक ने भी खूब सुर्खियां बटोरीं। सिंगर लेडी गागा, जस्टिन बीबर और उनकी पत्नी हैली बीबर, सबरीना कारपेंटर, बिली एलिश, यंगब्लड और हेइडी क्लम के लुक्स को सोशल मीडिया पर जमकर पसंद किया गया।

जस्टिन बीबर और हैली बीबर इस बार मैचिंग ब्लैक आउटफिट में नजर आए। जस्टिन काले ब्लेजर में डैशिंग लगे, वहीं हैली ने ऑफ-शोल्डर ब्लैक गाउन के साथ बोल्ड लिप्स, डार्क रेड नेलपेंट और सिल्वर ज्वेलरी से अपना लुक कंप्लीट किया। उनके समन्वित लुक ने रेड कारपेट पर खूब तारीफें बटोरीं।

GNSU Admission Open 2026

सिंगर सबरीना कारपेंटर सिल्वर गाउन में बेहद खूबसूरत दिखाई दीं। नेट और सिल्वर वर्क वाले उनके गाउन को सिंपल मेकअप और डार्क लिप्स से कंप्लीट किया गया। नीली आंखों और ब्लॉन्ड हेयर के साथ उनका अंदाज किसी परी से कम नहीं था।

लेडी गागा ने इस बार रेड कारपेट के लिए ब्लैक रेविन लुक चुना। ब्लैक फैदर गाउन, ब्लॉन्ड हेयर और काले नेलपेंट के साथ उनका ये लुक फैंस को बेहद पसंद आया।

बिली एलिश ब्लैक एंड व्हाइट आउटफिट में अपने पुराने अंदाज में नजर आईं। वाइट शर्ट, ब्लैक कोट और ब्लैक टाई के साथ उनका सिंपल मेकअप और स्ट्रेट ब्लैक हेयर लुक को पूरा कर रहा था।

यंगब्लड ने ब्लैक जैकेट और चीता फर कॉलर के साथ आई मेकअप करके स्टाइलिश लुक पेश किया। वहीं हेइडी क्लम ने पारदर्शी लेटेक्स ड्रेस पहनी, जो रेड कारपेट पर अलग और विवादित नजर आई।

ग्रैमी 2026 का यह रेड कारपेट फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स के लिए एक यादगार और स्टाइलिश अनुभव साबित हुआ, जिसमें संगीत के साथ फैशन का भी जलवा देखने को मिला।

GNSU Admission Open 2026