Home राष्ट्रीय विकसित भारत के संकल्प को मजबूती देने वाला है केंद्रीय बजट: मुख्यमंत्री

विकसित भारत के संकल्प को मजबूती देने वाला है केंद्रीय बजट: मुख्यमंत्री

145
0
Union Budget will strengthen the resolve for a developed India: Chief Minister

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय बजट 2026-27 को विकसित भारत के संकल्प को मजबूती देने वाला बजट बताया और कहा कि यह बजट समावेशी विकास, रोजगार सृजन और सामाजिक न्याय की स्पष्ट रूपरेखा प्रस्तुत करता है। श्री साय ने कहा कि रविवार को पेश किया गया केंद्रीय बजट गरीब, किसान, युवा, महिला तथा मध्यम वर्ग की आकांक्षाओं को केंद्र में रखता है।

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों के लिए यह बजट विकास के नए अवसर लेकर आया है। उन्होंने कहा कि कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त करने के लिए बजट में एआई आधारित तकनीक, पशुपालन और डेयरी क्षेत्र को बढ़ावा दिया गया है। महात्मा गांधी ग्राम स्वराज पहल से स्थानीय उद्योगों और हस्तशिल्प को नयी पहचान मिलेगी, जिससे गांवों में रोजगार बढ़ेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं के लिए स्टार्टअप, एमएसएमई, विनिर्माण और पर्यटन क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन का मार्ग प्रशस्त हुआ है।

GNSU Admission Open 2026

पर्यटन को बढ़ावा मिलने से स्थानीय स्तर पर आर्थिक गतिविधियां तेज होंगी, वहीं विदेश शिक्षा और यात्रा की लागत में कमी युवाओं को वैश्विक अवसरों से जोड़ेगी। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य क्षेत्र में बायोफार्मा के लिए 10,000 करोड़ रुपये के निवेश को मुख्यमंत्री ने ऐतिहासिक बताया। इससे गंभीर बीमारियों की दवाइयां सस्ती होंगी और जिला अस्पतालों के उन्नयन, ट्रॉमा सेंटर तथा मेडिकल टूरिज्म हब से स्वास्थ्य सेवाएं और रोजगार—दोनों मजबूत होंगे। महिला सशक्तिकरण, बनियादी ढांचे का विस्तार, सेमीकंडक्टर मिशन और कर सुधारों को बजट की बड़ी उपलब्धियां बताते हुए श्री साय ने कहा कि यह बजट सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास की भावना को साकार करता है।

GNSU Admission Open 2026