Home बिहार विद्युत् प्रवाहित तार की चपेट में आने से एक महिला की मौत

विद्युत् प्रवाहित तार की चपेट में आने से एक महिला की मौत

167
0
A woman died after coming in contact with an electric wire.

छपरा। बिहार के सारण जिले में विधुत प्रवाहित तार की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई है। घटना परसा थाना क्षेत्र के पोखरपुर गांव की बताई जाती है।

मिली जानकारी के अनुसार पोखरपुर निवासी मिंकी देवी (36) शौच करने के लिये खेत में जा रही थी। इसी दौरान मक्का की फसल जानवरों से बचाने के लिये खेत में लगे धारा प्रवाहित विद्युत तार की चपेट में आ गई।

GNSU Admission Open 2026

घटना की सूचना तत्काल स्थानीय थाने को दी गई। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल भेज दिया । पुलिस इस मामले में मृतका के परिजनों से मिले आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है।

GNSU Admission Open 2026