Rohtas: Body of an unidentified woman found in a trolley bag, police investigating

डेहरी रेलवे स्टेशन के समीप सड़क के किनारे कचड़े के ढेर में फेंका मिला ट्रॉली में शव

रोहतास। जिले के डेहरी नगर थाना क्षेत्र में रविवार की सुबह सड़क के किनारे ट्रॉली बैग एक अज्ञात युवती का शव बरामद किया गया है। वही शहर में शव बरामद होने से लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। बताया जाता है कि डेहरी नगर थाना क्षेत्र के रेलवे स्टेशन के समीप सड़क के किनारे कूड़ेदान के पास लाल रंग के बंद ट्राली बैग में शव को रखा गया था। शव मिलने की सुचना शहर में आग की तरह फैल गई। इसकी तत्काल सूचना स्थानीय थाने को दी गई। वही सूचना के कुछ घंटे बाद पुलिस के पहुंचने से स्थानीय लोगों में भी नाराजगी देखी गई। बताया जाता है कि लाल रंग के ट्रॉली बैग में यह शव रखा गया था। जब इस पर स्थानीय लोगों की नजर पड़ी तो क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव किस महिला का और वहां कब और किसने रखा फिलहाल इसकी अभी जानकारी नहीं मिल पाई है।

GNSU Admission Open 2026

KATHA CONCERT KOLKATA

जांच में जुटी रोहतास पुलिस

ट्राली बैग में बाद युवती के शव को लेकर पुलिस जांच में जुट गई है। रोहतास एसपी के निर्देश पर डेहरी एसडीपीओ के नेतृत्व में टीम गंथित कर जांच किया जा रहा है। वही घटना स्थल से एफएसएल की टीम ने भी साक्ष्य संकलन किया हैं। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेज दिया है। रोहतास एसपी ने बताया कि घटना स्थल से एफएसएल की टीम ने साक्ष्य संकलन किया है साथ ही साथ उस जगह की वीडियोग्राफी भी कराई गई है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के दौरान भी वीडियोग्राफी कराई जाएगी। एसपी ने बताया कि जहां से शव बरामद किया गया है वहां के आसपास के सभी सीसीटीवी कैमरा का फुटेज की जांच की जा रही और मोबाइल लोकेशन की भी जानकारी ली जा रही।