Home बिहार शराब पीकर हंगामा कर रहे एक रेल यात्री को जीआरपी ने पकड़ा

शराब पीकर हंगामा कर रहे एक रेल यात्री को जीआरपी ने पकड़ा

117
0
GRP arrested a railway passenger who was creating ruckus after drinking alcohol.

जीआरपी थाने में भी चला हाई वोल्टेज ड्रामा

रोहतास। रेल यात्रा के दौरान शराब सेवन कर हंगामा करना एक यात्री को भारी पड़ गया। दरअसल रेल यात्रियों की शिकायत पर मंगलवार को सासाराम रेलवे स्टेशन पर जीआरपी ने ट्रेन नंबर 18612 बनारस-रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस से एक रेल यात्री को गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान औरंगाबाद जिले के माली थाना क्षेत्र के भडकुरिया गांव निवासी अशोक सिंह चौहान के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गिरफ्तार अशोक सिंह चौहान पेशे से ठेकेदार है। वह उत्तर प्रदेश के चंदौली से शराब का सेवन कर ट्रेन से औरंगाबाद लौट रहा था, लेकिन सफर के दौरान नशे की हालत में उसने अन्य रेल यात्रियों के साथ दुर्व्यवहार करते हुए ट्रेन में हंगामा शुरू कर दिया। वहीं यात्रियों ने जब इसकी शिकायत की, तो जीआरपी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सासाराम स्टेशन पर ट्रेन रुकते हीं नशे के हालत में यात्री मिल हिरासत में ले लिया।

GNSU Admission Open 2026

जीआरपी थाने में घंटों चला ड्रामा

वहीं गिरफ्तारी के बाद भी अशोक सिंह के तेवर कम नहीं हुए। शराबी ने जीआरपी थाने में भी घंटों हाई वोल्टेज ड्रामा किया। नशे में धुत ठेकेदार पुलिसकर्मियों के साथ उलझता रहा, जिससे काफी देर तक थाने में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। जीआरपी ने बताया कि यात्री के विरुद्ध मद्य निषेध कानून के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। जीआरपी पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया है कि ट्रेनों में यात्रियों की सुरक्षा और शांति भंग करने वाले असमाजिक तत्वों के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी।

GNSU Admission Open 2026