Home बिहार बिहार में दरिंदगी, 5 साल की मासूम से रेप

बिहार में दरिंदगी, 5 साल की मासूम से रेप

182
0
5-year-old girl raped in Bihar

मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर से दुष्कर्म की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक पांच साल की मासूम बच्ची को पड़ोस में रहने वाले शख्स ने अपनी हवस का शिकार बनाया है। बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना मुसहरी थाना इलाके के एक गांव की है।

परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित बच्ची की मां ने बताया कि आरोपी उनकी बेटी को बहला फुसलाकर पास के एक पुराना भट्ठा के गढ्ढे में ले गया और फिर उसके साथ में किया। दुष्कर्म आरोपी उसके गांव का है और पड़ोस में रहता है। वह रिश्तेदारी में आता है फिर भी इस तरह की घटना को अंजाम दिया है।

GNSU Admission Open 2026

इस पूरे मामले में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पूर्वी टू मनोज कुमार सिंह ने बताया है कि थाना क्षेत्र के एक 5 वर्षीय बच्ची के साथ में दुष्कर्म किया जाने की एक सूचना मिली थी। बच्ची की इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भेजा गया है। परिजनों की शिकायत पर आरोपी को पकड़ा गया। इस घटना की जांच और पड़ताल तेज कर दी है और मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की करवाई की जा रही है।

GNSU Admission Open 2026