Home बिहार नारायण युवोत्सव पर आयोजित एथलेटिक्स प्रतियोगिता में छात्रों का बेहतर प्रदर्शन

नारायण युवोत्सव पर आयोजित एथलेटिक्स प्रतियोगिता में छात्रों का बेहतर प्रदर्शन

288
0
Students performed well in the athletics competition organized on Narayan Yuvotsav

सासाराम। नारायण युवोत्सव कार्यक्रम 2026 के अंतर्गत एथलेटिक्स प्रतिस्पर्धा में विभिन्न संकायों के छात्र छात्राओं ने उतकृष्ट प्रदर्शन करते हुए बाजी मारने में सफलता हासिल की है। कार्यक्रम के समन्वयक निक्की मिंज , रोशन सिंह, पंकज कुमार ने उपरोक्त जानकारी देते हुए बताया कि बालिका वर्ग में शॉट पुट थ्रो का पहला स्थान नारायण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के राजी रंजन को प्राप्त हुआ है, जबकि दूसरा स्थान नारायण नर्सिंग कॉलेज की अमीषा पटेल एवं तीसरा स्थान नारायण नर्सिंग कॉलेज की सुप्रिया कुमारी ने प्राप्त किया है।

इसी प्रकार बालक वर्ग के शॉट पुट थ्रो में नारायण कृषि विज्ञान संस्थान के युवराज को प्रथम स्थान, नारायण फार्मेसी कॉलेज के रोशन सिंह को द्वितीय स्थान जबकि नारायण इंस्टिट्यूट ऑफ़ एग्रीकल्चर साइंसेज के हंसराज सिंह को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ है। वही बालिका वर्ग में डिस्कस थ्रो प्रतियोगिता में नारायण नर्सिंग कॉलेज की सोनम पांडे ने पहला स्थान प्राप्त किया जबकि नारायण नर्सिंग कॉलेज की ही ललिता सुमन ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया जबकि नारायण इंस्टीट्यूट आफ एग्रीकल्चर साइंसेज की अश्विनी कुमारी ने तीसरा स्थान पर संतोष किया।

GNSU Admission Open 2026

बालक वर्ग के डिस्कस थ्रो में नारायण मेडिकल कॉलेज अस्पताल के निखिल कुमार ने पहला स्थान, नारायण नर्सिंग कॉलेज के आशीष कुमार ने द्वितीय स्थान जबकि नारायण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के आनंद राजकुमार तृतीय स्थान पर रहे। इस अवसर पर प्रतिभागियों को उत्साह प्रदान करने के लिए नारायण वर्ल्ड स्कूल की निदेशक डॉक्टर मोनिका सिंह, छात्रावास प्रशासक निरुपमा सिंह, तथा नारायण स्कूल आफ लॉ की अध्यापक डॉ संगीता सिंह उपस्थित रही। ओवरऑल खेल के समन्वय में डॉक्टर राजीव रंजन की भूमिका सराहनीय रही।

GNSU Admission Open 2026