Home राष्ट्रीय शुरुआती मजबूती के साथ खुले शेयर बाजार

शुरुआती मजबूती के साथ खुले शेयर बाजार

116
0
Stock markets opened with initial strength

मुंबई। घरेलू शेयर बाजारों ने शुक्रवार की शुरुआत मजबूती के साथ की। आईटी और बैंकिंग शेयरों में जोरदार लिवाली के चलते शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही बढ़त के साथ खुले और कुछ ही देर में और मजबूत हो गए। बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 288.08 अंकों की तेजी के साथ 83,670.79 पर खुला और कारोबार के दौरान यह पिछले बंद स्तर से 386.09 अंक यानी 0.46 प्रतिशत चढ़कर 83,768.80 अंक तक पहुंच गया।

इसी तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक 30.45 अंकों की बढ़त के साथ 25,696.05 पर खुला और कुछ समय बाद 91.55 अंक या 0.36 प्रतिशत की मजबूती के साथ 25,757.15 अंक पर कारोबार करता दिखा। सेक्टरवार देखें तो आईटी और बैंकिंग के अलावा रियल्टी, एफएमसीजी, ऑटोमोबाइल और तेल एवं गैस शेयरों में भी खरीदारी का रुझान रहा।

GNSU Admission Open 2026

हालांकि, हेल्थकेयर, फार्मा, धातु और मीडिया सेक्टरों के शेयरों में बिकवाली का दबाव देखने को मिला। सेंसेक्स की प्रमुख कंपनियों में इंफोसिस, रिलायंस इंडस्ट्रीज, टीसीएस, महिंद्रा एंड महिंद्रा, भारतीय स्टेट बैंक और एलएंडटी के शेयरों में मजबूती रही, जबकि भारती एयरटेल, इटरनल और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर दबाव में रहे।

GNSU Admission Open 2026