Home बिहार दरभंगा राजघराने की अंतिम महारानी कामसुंदरी देवी का निधन, युवराज कपिलेश्वर सिंह...

दरभंगा राजघराने की अंतिम महारानी कामसुंदरी देवी का निधन, युवराज कपिलेश्वर सिंह ने जताया शोक

212
0
The last queen of the Darbhanga royal family, Kamsundari Devi, passed away; Crown Prince Kapileshwar Singh expressed grief.

दरभंगा: दरभंगा के राज परिवार की अंतिम महारानी कामसुंदरी देवी का निधन हो गया। वे लगभग 96 वर्ष की थीं और कुछ दिनों से बीमार चल रही थीं। महारानी कामसुंदरी देवी, महाराजा कामेश्वर सिंह की तीसरी और अंतिम पत्नी थीं। महाराजा कामेश्वर सिंह से उनकी शादी 1940 के दशक में हुई थी।

महारानी कामसुंदरी देवी से पहले महाराजा की दो पत्नियां थीं, महारानी राजलक्ष्मी और महारानी कामेश्वरी प्रिया, जिनका निधन पहले ही हो चुका है। कामसुंदरी देवी ने महाराजा कामेश्वर सिंह की स्मृति में महाराजाधिराज कामेश्वर सिंह कल्याणी फाउंडेशन की स्थापना की थी।

GNSU Admission Open 2026

उन्होंने अपने जीवन में सामाजिक और सांस्कृतिक क्षेत्रों में योगदान दिया। उनका निधन राज परिसर स्थित कल्याणी निवास में हुआ। अंतिम महारानी के निधन पर युवराज कपिलेश्वर सिंह ने दुख व्यक्त किया और कहा, “हमने अपनी दादी को खो दिया है। वह काफी दिनों से बीमार चल रही थीं।”


GNSU Admission Open 2026