Home बिहार घना कोहरा और तेज ठंड से मुजफ्फरपुर बेहाल, रेंगती रफ्तार से बढ़ी...

घना कोहरा और तेज ठंड से मुजफ्फरपुर बेहाल, रेंगती रफ्तार से बढ़ी मुश्किल

158
0
Dense fog and intense cold ravage Muzaffarpur, worsening the situation at a snail's pace.

मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर जिले में ठंड का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा है। जिले के कई हिस्सों में देर शाम से घना कोहरा छा गया है, जिससे सड़क मार्ग पर रफ्तार पर ब्रेक लग गया है और लोगों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। मौसम विभाग ने पहले ही चेतावनी दी थी कि अगले दो-तीन दिन तक घना कोहरा और पछुआ हवा जारी रहेगी। घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी लगभग 40 मीटर तक घट गई है। सड़क पर दौड़ रहे वाहन रेंगते हुए चल रहे हैं और चालक ठंड और कम विजिबिलिटी को देखते हुए अतिरिक्त सावधानी बरत रहे हैं।

तेज ठंड और हवा के असर से पारा तेजी से गिरा है और जिले में न्यूनतम तापमान अब 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जबकि अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहा। कल दिन में धूप निकलने से थोड़ी राहत मिली थी, लेकिन तेज हवा और कोहरे के कारण ठंड की समस्या बनी हुई है।

GNSU Admission Open 2026

मौसम विभाग ने बताया कि पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार बर्फबारी के कारण कनकनी बढ़ रही है। इस वजह से लोग घरों में दुबके हुए हैं और अलाव का सहारा ले रहे हैं। घने कोहरे और ठंड ने आम जीवन को प्रभावित कर दिया है। सरकार और मौसम विभाग ने नागरिकों से एहतियात बरतने की अपील की है, ताकि ठंड के दौरान किसी प्रकार की दुर्घटना या स्वास्थ्य संबंधी समस्या से बचा जा सके।

GNSU Admission Open 2026