Home बिहार मामूली विवाद में चचेरे भाई ने तलवार से काटी नाक, आरोपी फरार

मामूली विवाद में चचेरे भाई ने तलवार से काटी नाक, आरोपी फरार

153
0
Cousin cuts nose with sword over minor dispute, accused absconding

मुंगेर: मुंगेर के असरगंज थाना क्षेत्र के जलालाबाद गांव में शुक्रवार को एक मामूली विवाद ने खूनी घटना का रूप ले लिया। घटना में शराब के नशे में गाली गलौज कर रहे चचेरे भाई को समझाने गए अजय चौधरी की तलवार से नाक काट दी गई। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया गया। आरोपी घटना के बाद फरार है और पुलिस जांच में जुटी हुई है।

घायल व्यक्ति की पहचान जलालाबाद गांव के चौधरी टोले के अजय चौधरी के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि अजय के छोटे भाई नीरज के साथ चचेरे भाई प्रदीप चौधरी किसी बात को लेकर विवाद कर रहा था। दिन के दौरान कई बार दोनों के बीच विवाद हुआ, लेकिन मामला कुछ समय बाद शांत हो गया। देर शाम, शराब के नशे में प्रदीप चौधरी घर के बाहर गाली गलौज करने आया। अजय चौधरी ने उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन इसी दौरान प्रदीप ने तलवार से हमला कर दिया।

GNSU Admission Open 2026

हमले में अजय की नाक का लगभग 99 प्रतिशत हिस्सा कट गया। परिजनों ने घायल को असरगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया। परिजनों ने बताया कि विवाद की वजह सिर्फ हंसी-मजाक थी। घटना की सूचना मिलते ही असरगंज थाना पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। हालांकि, पीड़ित परिवार ने अभी तक किसी प्रकार की शिकायत दर्ज नहीं कराई है। घायल अजय चौधरी का इलाज कराने के लिए परिजन भागलपुर रवाना हो गए हैं।

GNSU Admission Open 2026