Home बिहार ‘डर’ फिल्म के शाहरुख जैसा बना शिक्षक, एकतरफा प्रेम का विरोध करने...

‘डर’ फिल्म के शाहरुख जैसा बना शिक्षक, एकतरफा प्रेम का विरोध करने पर महिला टीचर हिंसक

248
0
Teacher turns into Shahrukh Khan from 'Darr', female teacher turns violent when he opposes one-sided love

मधेपुरा: वर्ष 1993 में आई ‘डर’ फिल्म की कहानी बहुत सारे लोगों के संज्ञान में होगी। एक हिंसक प्रेम कहानी का अंत भी काफी हिंसक होता है। इस मनोवैज्ञानिक थ्रिलर फिल्म में शाहरुख खान ने एक प्रेमी की भूमिका निभाई है। एकतरफा प्यार करने वाला प्रेमी। यश चोपड़ा के निर्देश में यश राज फिल्म्स ने इसे बनाया था। इसमें शाहरुख खान राहुल के किरदार में होते हैं। जूही चावला किरण अवस्थी के किरदार में होती हैं। शाहरुख खान जुनूनी प्रेमी के किरदार में दिखते हैं। किरण अवस्थी से एकतरफा प्यार करते हैं। बीच में कोई भी आता है, उसके दुश्मन बन जाते हैं। कुछ इसी तरह की कहानी बिहार के एक सरकारी स्कूल में चल रही थी।

लेकिन महिला शिक्षक ने शाहरुख खान वाले चरित्र में आने में लगे हुए शिक्षक को साफ मना कर दिया। फिर क्या था, शिक्षक महोदय हिंसक हो गया। स्कूल में ही महिला शिक्षक की पिटाई कर दी। उसके बाद वहां पुलिस पहुंची और शिक्षक को गिरफ्तार कर ले गई। शनिवार को मधेपुरा जिले के उदा-किशुनगंज ब्लॉक के पिपरा-करौती गांव में एक स्कूल में एक शिक्षक ने अपनी महिला सहकर्मी के विवाह प्रस्ताव को ठुकराने पर कक्षा के अंदर ही उस पर हमला कर दिया। घायल शिक्षक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। उदा-किशुनगंज के एसएचओ सुधाकर कुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपी शिक्षक को उसी दिन गिरफ्तार कर लिया और आगे की जांच जारी है। आरोपी शंभू कुमार, जो मधेपुरा टाउन पुलिस स्टेशन के अंतर्गत बलम-गधिया गांव का निवासी है, पर आरोप है कि वह कुछ समय से उसे परेशान कर रहा था और उससे शादी करने के लिए दबाव डाल रहा था।

GNSU Admission Open 2026

पुलिस ने बताया कि आरोपी कागजी कार्रवाई और अन्य बहाने बनाकर कई बार महिला के किराए के मकान में भी गया था। महिला ने कथित तौर पर पहले भी स्कूल के प्रधानाध्यापक से उत्पीड़न की शिकायत की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। महिला द्वारा प्रस्ताव को स्पष्ट रूप से अस्वीकार किए जाने के बाद, आरोपी ने कथित तौर पर आपा खो दिया और कक्षा के अंदर ही उस पर हमला कर दिया। सूचना मिलने पर एसडीपीओ अविनाश कुमार ने घटनास्थल का दौरा किया, स्थिति की समीक्षा की और अधीनस्थ अधिकारियों को उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया। स्कूल में चला ये पूरा विवाद सुर्खियों में बना हुआ है। पूरे जिले में इसे लेकर तरह- तरह की चर्चा चल रही है। लोग तरह- तरह की बातें कर रहे हैं। उसके साथ ही स्कूलों में पढ़ाई के अलावा चल रहे इस खेल को जानकर काफी हैरत में हैं।

GNSU Admission Open 2026