Home बिहार बगैर हेलमेट पहने बाइक चालकों को गुलाब का फूल देकर किया गया...

बगैर हेलमेट पहने बाइक चालकों को गुलाब का फूल देकर किया गया जागरूक

232
0
Bike riders without helmets were made aware by giving them rose flowers.

सासाराम। सड़क दुर्घटन में होने वाली मौत में कमी लाने के उद्देश्य से परिवहन विभाग द्वारा लगातार जागरूकता अभियान चलाया जाता है। इसी के तहत राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में शुक्रवार को सासाराम समाहरणालय गेट के समीप परिवहन विभाग द्वारा रोको टोका अभियान चलाया गया। इस दौरान बिना हेलमेट पहने दो पहिया वाहन चलाने वाले लोगों को गुलाब का फूल देकर जाकरुक किया गया।

एमवीआई ने स्वयं ऐसे वाहन चालकों को फूल देकर जागरूक किया और हेलमेट पहन कर दो पहिया वाहन चलाने की अपील की। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत विभिन्न माध्यमों से लोगों को जागरूक किया जा रहा है। एमवीआई ने बताया कि 1 जनवरी से 31 जनवरी तक राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 मनाया जा रहा इसके तहत लोगों को यातायात के नियमों का पालन करने के साथ साथ दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और कार चलाते समय बेल्ट पहनने की अपील की जा रही है।

GNSU Admission Open 2026

उन्होंने बताया कि जिले के विभिन्न प्रखंडों में जागरूकत रथ को भी रवाना किया गया है। आज रोको टोका अभियान के माध्यम से गुलाब का फूल देकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सड़क सुरक्षा माह के दौरान वॉल पेंटिंग रक्तदान शिविर का भी आयोजन कर लोगों को जागरूक किया जाएगा।

GNSU Admission Open 2026