Home बिहार जिलाधिकारी ने किसान पंजीकरण कार्यों का लिया जायजा

जिलाधिकारी ने किसान पंजीकरण कार्यों का लिया जायजा

204
0
District Magistrate inspected the farmer registration work.

रोहतास। जिले में किसान पंजीकरण कार्य की प्रगति को गति देने के उद्देश्य से जिलाधिकारी उदिता सिंह ने बुधवार को करगहर प्रखंड अंतर्गत सिवन पंचायत भवन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पंचायत भवन में चल रहे किसान पंजीकरण कार्यों का जायजा लिया तथा मौके पर उपलब्ध संसाधनों, काउंटर व्यवस्था और कार्यप्रवाह की समीक्षा की।जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि किसान पंजीकरण एक अत्यंत महत्वपूर्ण कार्य है, जिससे किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके।

उन्होंने पंचायत स्तर पर तैनात सभी कर्मियों एवं अंचलाधिकारी को निर्देशित किया कि किसान पंजीकरण की प्रक्रिया को प्राथमिकता के आधार पर तेजी से एवं सुचारू रूप से पूर्ण किया जाए। किसी भी स्तर पर लापरवाही या अनावश्यक विलंब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिया कि अधिक से अधिक किसानों को पंजीकरण के लिए प्रेरित किया जाए, तकनीकी या प्रशासनिक अड़चनों का तत्काल समाधान किया जाए तथा पंजीकरण कार्य में पारदर्शिता एवं समयबद्धता सुनिश्चित की जाए।

GNSU Admission Open 2026

उन्होंने कहा कि किसानों को अनावश्यक रूप से बार-बार पंचायत भवन न आना पड़े, इसके लिए ऑन-स्पॉट सहायता और मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाए। जिलाधिकारी ने अंचलाधिकारी एवं संबंधित कर्मियों से अपेक्षा जताई कि वे आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए निर्धारित समय-सीमा में शत-प्रतिशत किसान पंजीकरण सुनिश्चित करें, ताकि जिले के किसानों को योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके। वही जिलाधिकारी ने धान अधिप्राप्ति को लेकर आ रही जन समस्याओं को भी सुना और किसानों द्वारा दिए गए आवेदन के आलोक में जांच के भी निर्देश दिए।

GNSU Admission Open 2026