सासाराम। स्थानीय एसपी जैन महाविद्यालय के ग्राउंड मे रोहतास जिला क्रिकेट संघ के तत्वधान में आयोजित सुनील ज्वाला जिला क्रिकेट लीग का आठवां मैच शनिवार को वांटेड क्रिकेट और नोखा क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। टॉस जीतकर वांटेड क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाज़ी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी वांटेड क्रिकेट क्लब् ने निर्धारित 30 ओवर के मैच में 27.2 ओवर में 196 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।
वांटेड क्रिकेट क्लब की तरफ से प्रिंस ने 33, उत्तम ने 26, अनीश ने 28, शिवम आनंद ने 21 और करण ने 23 रन की पारी खेली। नोखा क्रिकेट क्लब की तरफ से अभिराज ने 3, रोहित और हर्ष ने 2-2 विकेट लिए। दूसरी पारी में 196 रनों का पीछा करने उतरी नोखा क्रिकेट क्लब की पूरी टीम 19.4 ओवर में मात्र 66 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। वांटेड क्रिकेट की तरफ से अंकित ने 3 , हर्षित, अनुराग , मुकेश ने 2-2 विकेट लिए। इस तरह वांटेड क्रिकेट क्लब ने नोखा क्रिकेट क्लब को 130 रनों से हराकर लीग में अपनी जीत दर्ज की।
इस मैच के मैन ऑफ द मैच अंकित कुमार गुप्ता को दिया गया। इस अवसर पर जिला क्रिकेट संघ के सचिव सरोज कुमार उर्फ मंटू यादव, संघ के कोषाध्यक्ष रोहन कुमार मिश्रा, जिला क्रिकेट संघ के सिलेक्टर अर्जुन कुमार,संतोष कुमार,इमरान करीम, शिवम् कुमार, संजू बाबा, शैलेश कुमार, साधन कुमार ,विकाश कुमार आदि मौजूद थे। अंपायर की भूमिका मृत्युंजय कुमार एवं राकेश कुमार ने निभाई एवं स्कोरर की भूमिका कुंदन कुमार ने निभाई।







