Home बिहार अतिक्रमण पर आज भी चलेगा बुलडोजर, प्रशासन ने जारी किया जनवरी कैलेंडर

अतिक्रमण पर आज भी चलेगा बुलडोजर, प्रशासन ने जारी किया जनवरी कैलेंडर

147
0
Bulldozers will be used against encroachments today as well, the administration has released the January calendar.

पटना: राजधानी की सड़कों को जाम मुक्त बनाने और आम जनता को राहत देने के लिए जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। पटना के डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम ने स्पष्ट किया है कि प्रमुख सड़कों से अतिक्रमण हटाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने चेतावनी दी है कि इस अभियान के दौरान किसी भी व्यक्ति या संस्था द्वारा बाधा डालने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पटना के डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम के निर्देश पर नगर निगम के सभी अंचलों और नगर परिषदों ने जनवरी माह का अतिक्रमण उन्मूलन कैलेंडर जारी कर दिया है।

अब पूरी कार्रवाई इसी निर्धारित कैलेंडर के अनुसार की जाएगी। यह विशेष अभियान पटना के सभी 6 अंचलों के साथ-साथ खगौल, फुलवारीशरीफ और दानापुर निजामत में भी व्यापक स्तर पर चलाया जाएगा। अतिक्रमण के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत शहर के लगभग सभी प्रमुख मार्गों को कवर किया गया है। उन प्रमुख मार्गों में मुख्य रूप से सगुना मोड़ से दानापुर स्टेशन, शेखपुरा मोड़ से रुकनपुरा, बोरिंग रोड, अटल पथ और जेपी गंगा पथ के क्षेत्रों में सख्ती बरती जाएगी।

GNSU Admission Open 2026

साथ ही भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में गांधी मैदान के चारों तरफ, डाकबंगला चौराहा, पटना जंक्शन के समीप, बेऊर मोड़ से पहाड़ी और राजाबाजार तक अतिक्रमण को हटाया जाएगा। इसके अलावे अन्य क्षेत्र जैसे, कंकड़बाग मुख्या मार्ग, टेम्पू स्टैंड से शालीमार स्वीट्स, नेहरू पथ, चितकोहरा पुल, अनीसाबाद, चिरैयाटांड़ पुल और कारगिल चौक से एनआईटी मार्ग तक यह कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में पटना के डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम ने स्पष्ट रूप से कहा है कि आम जनता की सुविधा के लिए सड़कों को अतिक्रमण मुक्त करना अनिवार्य है। इसमें किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

GNSU Admission Open 2026