सासाराम। एसपी जैन महाविद्यालय के ग्राउंड मे रोहतास जिला क्रिकेट संघ के तत्वधान में चल रहे सुनील ज्वाला जिला क्रिकेट लीग छठवा मैच सोमवार को माँ काली क्रिकेट क्लब और करोली सरकार के बीच खेला गया। टॉस जीतकर करोली सरकार ने पहले बल्लेबाज़ी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी करोली सरकार की टीम ने निर्धारित 30 ओवर में 10 विकेट खोकर 106 रन का स्कोर खड़ा किया।
करोली सरकार की तरफ से कनिष्क ने 20, और आयुष ने 19 रन की पारी खेली।माँ काली क्रिकेट क्लब की तरफ से वारिश ने 5 ओवर में 10 रन देकर 5 विकेट लिया। दूसरी पारी में 106 रनों का पीछा करने उतरी माँ काली क्रिकेट क्लब की टीम 20 ओवर में 99 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। माँ काली क्रिकेट क्लब की तरफ से सबसे ज़्यादा सचिन ने 24 रन का योगदान दिया । करोली सरकार की तरफ से दिब्यम ने 3 और शबी,बलप्रीत आयुष्मान ने 2-2 विकेट लिए। इस तरह करोली सरकार ने माँ काली क्रिकेट क्लब को 7 रन से हराकर लीग में पहली जीत दर्ज की।
मैच के मैन ऑफ द मैच करोली सरकार के खिलाड़ी दिव्यम को उनके बेहतरीन गेंदबाजी के लिए दिया गया। इस अवसर पर जिला क्रिकेट संघ के सचिव सरोज कुमार उर्फ मंटू यादव, संघ के कोषाध्यक्ष रोहन कुमार मिश्रा, जिला क्रिकेट संघ के सिलेक्टर अर्जुन कुमार,संतोष कुमार,इमरान करीम, शिवम् कुमार , संजू बाबा, शैलेश कुमार, साधन कुमार ,विकाश कुमार आनंद कुमार , आदि मौजूद थे। अंपायर की भूमिका मृत्युंजय कुमार एवं राकेश कुमार ने निभाई एवं स्कोरर की भूमिका कुंदन कुमार ने निभाई।







