Home बिहार डर्टी पिक्चर से ब्लैकमेल! BJP नेता ग्लैमर ट्रैप में फंसे, 5 लाख...

डर्टी पिक्चर से ब्लैकमेल! BJP नेता ग्लैमर ट्रैप में फंसे, 5 लाख के कनेक्शन पर पहुंचे पुलिस के पास

239
0
Blackmailed with a dirty picture! BJP leader caught in a glamour trap, approaches police over a 5 lakh connection

सीतामढ़ी: साइबर और डिजिटल क्राइम से परेशान लोगों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। कब, कौन शख्स साइबर फ्रॉड और डिजिटल क्राइम का शिकार बनेगा, ये कहना कठिन हो गया है। लोगों को ऐसे फ्रॉड के मैसेज/चैट/लिंक से दूर रहने के लिए चेतावनी दी जाती है। इसके बावजूद लोग तरह-तरह के लालच में फंस ही जाते है और फ्रॉड के हाथों अपनी मेहनत की कमाए गंवा बैठते हैं। इधर, सीतामढ़ी में एक अलग तरह के साइबर ठगी का मामला सामने आया है।

साइबर क्राइम और ग्लैमर ट्रैप के शिकार सीतामढ़ी जिला भाजपा के मीडिया प्रभारी सह जिला प्रवक्ता रमण कुमार श्रीवास्तव हुए हैं। डिजिटल क्रिमिनल ने फेसबुक से उनकी फोटो को एडिट कर उन्हें लड़कियों के साथ दिखाकर उनसे पांच लाख रूपये का डिमांड कर दिया है। खास बात यह कि साइबर अपराधी ने राशि वाली डिमांड पूरी नहीं करने पर लड़कियों के साथ गंदी तस्वीरों को वायरल करने की धमकी दी है। यहां बता दे कि साइबर अपराधी ऐसे लोगों को गंदी तस्वीरें वायरल करने की धमकी देकर पैसे की उगाही करते हैं। जिला भाजपा के मीडिया प्रभारी श्रीवास्तव इस घटना के शिकार तब हुए हैं, जब वे एक दुर्घटना में घायल होने के बाद बेड पर अपना इलाज करा रहे हैं।

GNSU Admission Open 2026

जानकार कहते है कि श्रीवास्तव एक संस्कारी व्यक्ति हैं। उनका स्वच्छ चरित्र ही उनकी पूंजी रही है। उनके चरित्र पर अब तक कोई दाग नहीं लगा है। यह मामला उन्हें बदनाम करने और पैसा ऐंठने के सिवा कुछ नहीं है। फिलहाल पीड़ित भाजपा नेता ने इसकी शिकायत स्थानीय साइबर थाने से की है। डुमरा-सीतामढ़ी मुख्य पथ स्थित शांतिनगर मोहल्ला निवासी श्रीवास्तव ने बताया है कि वे 20 नवंबर को सड़क हादसे में जख्मी हुए। उनका पांव बुरी तरह टूट गया था। ऑपरेशन के बाद से बेड पर हैं। इस दौरान 19 दिसंबर को उनके मोबाइल पर वाट्सएप पर कॉल आया। फिर वाट्सएप पर मैसेज भेजकर फेसबुक से उनका फोटो लेकर उसे कई लड़कियों के साथ एडिट कर उन्हें भेजा गया। बताया कि उक्त लड़की लगातार कॉल कर उनसे पांच लाख रूपये मांग रही है, अन्यथा बदनाम करने की धमकी दे रही है।

GNSU Admission Open 2026