Home बिहार पार्किंग की कमी से इंडिगो विमान की लैंडिंग में देरी, हैदराबाद से...

पार्किंग की कमी से इंडिगो विमान की लैंडिंग में देरी, हैदराबाद से आया विमान हवा में रहा

161
0
Parking constraints delay IndiGo flight landing, flight from Hyderabad remains airborne

दरभंगा: दरभंगा एयरपोर्ट पर गुरुवार को पार्किंग और रनवे पर जगह नहीं होने के कारण हैदराबाद से दरभंगा आ रही इंडिगो की फ्लाइट को करीब एक घंटे तक हवा में चक्कर लगाना पड़ा। रनवे पर पहले से दो विमान खड़े होने के कारण तीसरे विमान की लैंडिंग संभव नहीं हो पा रही थी। जानकारी के अनुसार, करीब दो बजे मुंबई से आई अकासा एयर और स्पाइसजेट की फ्लाइट्स दरभंगा एयरपोर्ट पर पहले से खड़ी थीं।

इसी दौरान दोपहर 2:15 बजे हैदराबाद से आई इंडिगो की फ्लाइट अपने निर्धारित समय पर दरभंगा के आसमान में पहुंच गई, लेकिन रनवे पर जगह नहीं होने के कारण उसे लैंडिंग की अनुमति नहीं मिल सकी। एयरपोर्ट प्रशासन की ओर से रनवे खाली होने का इंतजार किया जा रहा था। मुंबई जाने वाली अकासा एयर की फ्लाइट के टेकऑफ करने के बाद अंततः इंडिगो विमान को शाम 3:28 बजे लैंडिंग की अनुमति दी गई। विमान के सुरक्षित लैंड करने के बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली।

GNSU Admission Open 2026

बताया जाता है कि दरभंगा एयरपोर्ट पर एक समय में केवल दो विमानों के खड़े होने की ही सुविधा है। एक साथ तीन विमानों के पहुंचने से असमंजस की स्थिति उत्पन्न हो गई। हवा में लंबे समय तक चक्कर लगाते विमान को देखकर यात्रियों में फ्लाइट डायवर्ट होने की आशंका बनी रही, वहीं दरभंगा से हैदराबाद जाने वाले यात्रियों को फ्लाइट के रद्द होने का डर सताने लगा। हालांकि, देरी के बाद सही, लेकिन विमान के सुरक्षित लैंड करने और संचालन सामान्य होने पर सभी यात्रियों ने राहत महसूस की।

GNSU Admission Open 2026