Home बिहार किराना दुकान में बड़ी चोरी, शटर काटकर लाखों पर हाथ साफ; CCTV...

किराना दुकान में बड़ी चोरी, शटर काटकर लाखों पर हाथ साफ; CCTV से जांच जारी

207
0
Major theft at grocery store, shutter cut and millions stolen; CCTV investigation underway

वैशाली: वैशाली जिले के गोरौल थाना क्षेत्र में चोर गिरोह का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। हाजीपुर-मुजफ्फरपुर एनएच पर स्थित गोढ़िया सब्जी मंडी के पास एक किराना दुकान में चोरों ने शटर और ताला काटकर बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया। घटना देर रात की बताई जा रही है। कटरमाला गांव निवासी दुकानदार अवधेश कुमार जब सुबह रोज़ की तरह दुकान खोलने पहुंचे, तो दुकान की हालत देखकर उनके होश उड़ गए।

दुकान का शटर कटा हुआ था और ताला अलग पड़ा था। अंदर जाकर देखने पर पता चला कि दुकान में रखे करीब 60 हजार रुपये नकद और लगभग पांच लाख रुपये मूल्य का सामान चोरी कर लिया गया है। घटना की सूचना मिलते ही गोरौल थाना अध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच में जुटी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में रात के समय पुलिस गश्ती नहीं के बराबर होती है, जिससे अपराधियों के हौसले बुलंद हैं।

GNSU Admission Open 2026

बताया जा रहा है कि चोरी की यह घटना थाना से महज डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर हुई है, जिससे पुलिस व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। पीड़ित दुकानदार अवधेश कुमार ने बताया कि सुबह उनके पिता दुकान खोलने पहुंचे थे, तभी उन्होंने टूटा हुआ शटर और ताला देखा। इसके बाद उन्हें फोन किया गया। जब वे मौके पर पहुंचे तो दुकान में रखे नकद रुपये और महंगा सामान गायब मिला। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और जल्द ही अपराधियों की गिरफ्तारी का दावा कर रही है।

GNSU Admission Open 2026