Home बिहार पटना में दाखिल-खारिज संकट: 3.5 लाख से ज्यादा आवेदन रिजेक्ट, ये दस्तावेज...

पटना में दाखिल-खारिज संकट: 3.5 लाख से ज्यादा आवेदन रिजेक्ट, ये दस्तावेज लगाने पर मिलेगा राहत

164
0
Patna's admission-cancellation crisis: Over 3.5 lakh applications rejected, providing these documents will provide relief

पटना: पटना जिले में दाखिल-खारिज के लिए ऑनलाइन जमा किए गए आवेदनों में बड़ी संख्या में रिजेक्शन होने से रैयतों की परेशानी बढ़ गई है। आंकड़ों के मुताबिक अब तक कुल 10.16 लाख आवेदन जमा किए गए, जिनमें से 6.33 लाख आवेदनों को निबटारे के लिए स्वीकार किया गया है। वहीं 3.65 लाख से अधिक आवेदन, यानी करीब 36 प्रतिशत, रिजेक्ट कर दिए गए हैं। इसके अलावा 17,025 आवेदन (1.67 प्रतिशत) अब भी लंबित हैं। जानकारों का कहना है कि ऑनलाइन आवेदन के बाद यदि अंचल कार्यालय में कर्मियों या अधिकारियों से संपर्क किया जाए तो आवेदन स्वीकृत होने की संभावना बढ़ जाती है।

अन्यथा अक्सर किसी न किसी दस्तावेज की कमी बताकर आवेदन को रिजेक्ट कर दिया जाता है। हालांकि, रिजेक्ट किए गए आवेदनों को दोबारा ऑनलाइन जमा करने का प्रावधान मौजूद है। एक अखबार में छपी खबर के अनुसार पालीगंज अंचल में स्थिति और भी चिंताजनक है, जहां दाखिल-खारिज के लिए जमा 18,807 ऑनलाइन आवेदनों में से सिर्फ 8,157 को ही मंजूरी मिली, जबकि 10,520 से अधिक आवेदन रिजेक्ट कर दिए गए। इसी तरह दीदारगंज, मनेर, मसौढ़ी, पुनपुन और बिक्रम अंचलों में भी रिजेक्ट होने वाले आवेदनों की संख्या काफी अधिक बताई जा रही है।

GNSU Admission Open 2026

फुलवारीशरीफ में सबसे अधिक आवेदन रद्द हुए हैं। एक अखबार के अनुसार आंकड़े कुछ इस तरह से हैं।

अंचलजमास्वीकारखारिज
फुलवारीशरीफ1.31 लाख8726342280
बिहटा856595350830368
दानापुर770734954426420
नौबतपुर592043572722154

GNSU Admission Open 2026