Home बिहार NMCH में चार दिवसीय META का भव्य आग़ाज़, नाटक-नृत्य और मोनोलॉग से...

NMCH में चार दिवसीय META का भव्य आग़ाज़, नाटक-नृत्य और मोनोलॉग से सजा पहला दिन

305
0
The four-day META kicked off in a grand manner at NMCH, with drama, dance, and monologues adorning the first day.

सासाराम। डेहरी प्रखंड के जमुहार स्थित नारायण मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के तत्वाधान में आयोजित होने वाले चार दिवसीय मेटा कार्यक्रम के पहले दिन की शुरुआत GNSU के ग्राउंड में द्वीप प्रजलित कर की गई बतादे की मेटा कार्यक्रम के प्रथम दिन आज सुबह से ही कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें GNSU के ऑडिटोरियम में MBBS छात्रों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। इस दौरान ‘इंजेक्शन से इलेक्शन तक – पागलपुर एक्सप्रेस’ नाटक के ज़रिए छात्रों ने समाज और राजनीति पर तीखा व्यंग्य प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम में नाटक के साथ-साथ सिंगिंग, डांस, ग्रुप डांस और सोलो सॉन्ग भी पेश किए गए। वहीं डांस और ग्रुप डांस प्रस्तुतियों में छात्रों की ऊर्जा और तालमेल देखने लायक रहा। वही कार्यक्रम के दौरान MBBS छात्रा आरती और भावना ने मंच पर दमदार मोनोलॉग प्रस्तुत किया। इस मोनोलॉग के ज़रिए उन्होंने सिस्टम, समाज और राजनीति पर करारा प्रहार किया,साथ ही छात्रों द्वारा प्रस्तुत भरतनाट्यम नृत्य ने सभी का ध्यान खींचा MBBS छात्रों द्वारा किया गया भरतनाट्यम कार्यक्रम को एक अलग ही गरिमा देता नजर आया।

GNSU Admission Open 2026

बतादे की 18 दिसम्बर से लेकर 21 दिसम्बर तक चलने वाले इस कार्यक्रम में बिहार के विभिन्न मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के सैकड़ों छात्र छात्राएं शामिल हुए है इस दौरान खेल से लेकर मनोरंज तक कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। उसके बाद शाम में माही द बैंड अपना जलवा बिखेरेंगे। चार दिनों तक चलने वाले इस आयोजन में संस्कृतिक कार्यक्रम ,खेलकूद के साथ ही बाहर से आए नामचीन कलाकारों के द्वारा अपनी प्रस्तुति दी जाएगी।

GNSU Admission Open 2026