Home बिहार दिनदहाड़े फाइनेंस कर्मी से 17 लाख की लूट, हथियार दिखाकर बदमाश फरार

दिनदहाड़े फाइनेंस कर्मी से 17 लाख की लूट, हथियार दिखाकर बदमाश फरार

295
0
Finance employee robbed of Rs 17 lakh in broad daylight, criminals escape after showing weapons

मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर जिले के कांटी थाना क्षेत्र इलाके में दिनदहाड़े बेखौफ हथियारबंद अपराधियों ने गन पॉइंट पर निजी फाइनेंस कंपनी के कमी से ₹17 लाख रुपए लूट लिए है। फिर मौके से फरार हो गए।  फरार हुए अपराधी की धर पकड़ को लेकर के पुलिस मामले में करवाई में जुटी हुई है। वहीं, दिनदहाड़े हुई इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैली हुई है। ये पूरा मामला जिले के कांटी थाना क्षेत्र इलाके के कपरपुरा न्यू बाईपास फोरलेन के पास की बताई गई है।

इस घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। इस घटना को लेकर बताया जा रहा है जिले के मीनापुर प्रखंड क्षेत्र के जयमालाबाद के एक निजी फाइनेंस कंपनी के दफ्तर से ₹17 लाख रुपए लेकर फाइनेंस कंपनी का कर्मी विक्रम कुमार जिले के कांटी थाना क्षेत्र के अलग अलग गांव में समूह लोन के पैसे बांटने के लिए निकला था।

GNSU Admission Open 2026

इसी दौरान पहले से घात लगाए हुए बाइक सवार दो की संख्या में अपराधियों ने उक्त निजी फाइनेंस कंपनी के कर्मी की बाइक रोक ली और फिर हथियार के बल पर उसका बैग और मोबाइल फोन लूटकर मौके से भाग लेने सफल रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। इस पूरे मामले में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पश्चिमी टू सुचित्रा कुमारी ने बताया आज गन पॉइंट पर लूट की वारदात को अंजाम दिया गया है। घटना स्थल की जांच किया जा रहा है और आसपास में लगे हुए सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पूरे मामले में अपराधी की पहचान कर आगे की करवाई की जा रही है।जल्द ही सभी बदमाशों को पकड़ा जाएगा।





GNSU Admission Open 2026