Home बिहार ससुराल जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, आमने-सामने टक्कर से...

ससुराल जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, आमने-सामने टक्कर से मची अफरा-तफरी

288
0
A young man on his way to his in-laws' house died in a road accident; a head-on collision caused chaos.

मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर जिले में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में ससुराल जा रहे युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा मोतीपुर थाना क्षेत्र के जगन्नाथपुर नहर के पास उस समय हुआ, जब दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। मृतक की पहचान कथैया थाना क्षेत्र के गोपीनाथपुर गांव निवासी अनूप महतो के 22 वर्षीय पुत्र अरविंद कुमार के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार, अरविंद अपनी बाइक से कांटी थाना क्षेत्र स्थित अपने ससुराल जा रहा था।

इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भयावह थी कि दोनों बाइक सड़क पर गिर पड़ीं और एक बाइक के दो टुकड़े हो गए। हादसे में अरविंद की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी बाइक पर सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए मुजफ्फरपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई।

GNSU Admission Open 2026

परिजनों को जब हादसे की जानकारी मिली तो वे मौके पर पहुंचे और घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। बताया जा रहा है कि अरविंद की शादी बीते वर्ष ही हुई थी। सूचना मिलने पर मोतीपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच मेडिकल कॉलेज भेज दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। मोतीपुर थाना प्रभारी संजीव कुमार सिंह ने बताया कि तेज रफ्तार के कारण यह सड़क दुर्घटना हुई है। एक युवक की मौत हुई है, जबकि दूसरा घायल है, जिसका इलाज चल रहा है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

GNSU Admission Open 2026