Home बिहार साइकिल सवार अधेड़ की सड़क हादसे में मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क...

साइकिल सवार अधेड़ की सड़क हादसे में मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क जाम कर किया विरोध

181
0
Middle-aged cyclist dies in road accident, angry villagers protest by blocking the road

नालंदा: नालंदा में गुरुवार की सुबह अज्ञात वाहन की चपेट में आने से साइकिल सवार अधेड़ की मौत हो गई। मामला नूरसराय थाना क्षेत्र के यमुनापुर गांव के पास की है। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने बिहार शरीफ पटना मुख्य मार्ग पर शव को रखकर जाम कर दिया। मृतक की पहचान नूरसराय थाना क्षेत्र के सिरसिया बीघा गांव के रहने वाले स्वर्गीय ननन यादव के बेटे (45) दिलीप यादव के रूप में की गई है। घटना के संबंध में मृतक के परिजन ने बताया कि साइकिल पर सवार होकर दिलीप यादव मजदूरी करने के लिए घर से बिहार शरीफ जा रहे थे।

तभी बिहार शरीफ-पटना मुख्य मार्ग के नूरसराय थाना क्षेत्र अंतर्गत यमुनापर गांव के पास अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। जिसके कारण घटनास्थल पर ही दिलीप यादव की मौत हो गई। घर से करीब 7 किलोमीटर दूर घटना हुई है। करीब 1 घँटे तक सड़क जाम की स्थिति बनी रही। जिसके कारण सड़क के दोनों छोर पर गाड़ियों की लंबी कतार लग गई। इधर हादसे की सूचना मिलने के बाद जब परिजन घटनास्थल पर पहुंचे तो शव को देख चीख पुकार मच गई।

GNSU Admission Open 2026

सड़क हादसे में मौत और जाम की सूचना मिलने के बाद नूरसराय के प्रखंड विकास पदाधिकारी जियाउल हक, अंचलाधिकारी दीपक कुमार, नूरसराय थाना अध्यक्ष अरविंद कुमार,एसआई रमेश पासवान दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और सड़क जाम कर रहे लोगों को समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया। परिजनों को पारिवारिक लाभ के तहत 20 हजार की आर्थिक मदद दी गई। जिसके बाद शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ मॉडल अस्पताल भेज दी। थाना अध्यक्ष ने बताया कि अज्ञात वाहन की पहचान में पुलिस जुट गई है। आवेदन मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।


GNSU Admission Open 2026