Home बिहार अनंत सिंह को पटना में मिला नया सरकारी आवास, क्या छोड़ेंगे पुराना...

अनंत सिंह को पटना में मिला नया सरकारी आवास, क्या छोड़ेंगे पुराना आलीशान बंगला?

292
0
Anant Singh gets new government residence in Patna, will he leave his old luxurious bungalow?

पटना: बिहार की राजनीति में ‘छोटे सरकार’ के नाम से मशहूर जेडीयू विधायक अनंत सिंह एक बार फिर चर्चा में है। चर्चा की वजह मोकामा विधायक अनंत सिंह को मिला नया डुप्लेक्स फ्लैट (आवास) है, जो सरकार की ओर से उन्हें आवंटित किया गया है। हालांकि ये डुप्लेक्स आवास अनंत सिंह के शौकों के मुताबिक बिल्कुल छोटा लग रहा है। मोकामा के विधायक को वीरचंद पटेल पथ पर स्थित, 11/08 नंबर का यह नया सरकारी आवास मिला है।

अनंत सिंह का शौक और उनकी जीवनशैली इस नए सरकारी आवास के मुकाबले काफी बड़ी है। इस समय वह पटना के माल रोड स्थित सरकारी आवास का उपयोग कर रहे हैं, जो उनकी पत्नी नीलम सिंह को आवंटित है। इसमें विशाल परिसर है। यहां चुनाव में जीत के बाद 50 हज़ार से भी अधिक लोगों को भोज दिया गया था। माल रोड वाले बंगले की बाउंड्री के भीतर एक बड़ी गौशाला बनी हुई है, जहां उनके घोड़े समेत कई गाय और भैंस रहते हैं। इनके चारे की पूरी व्यवस्था भी यहीं होती है।

GNSU Admission Open 2026

साथ ही गाड़ियों के लिए भी एक बड़ा गैराज है, जिसमें उनकी 4-5 लग्जरी गाड़ियां आराम से खड़ी हो जाती हैं। उनकी करोड़ों की गाड़ियां, घोड़ा, गायें और अन्य सभी सामान इसी परिसर में रखे हैं। विधायक बनने के कारण अनंत सिंह को अन्य विधायकों की तरह करीब पौने तीन कट्ठा क्षेत्रफल वाला डुप्लेक्स आवास आवंटित किया गया है। इसका कुल क्षेत्रफल लगभग 3,693 वर्गफुट है। हैरानी की बात यह है कि इस पूरे नए फ्लैट की जितनी लंबाई है, उतनी ही लंबाई का गौशाला अनंत सिंह के वर्तमान (माल रोड) आवास में बना हुआ है। अब लोगों के बीच सवाल उठ रहा है कि अनंत सिंह अपनी गाड़ियां, घोड़े-गाय कहां रखेंगे?

GNSU Admission Open 2026