Home बिहार मगही गायक अनूप पांडे अश्लील गीत के आरोप में हिरासत में, माफी...

मगही गायक अनूप पांडे अश्लील गीत के आरोप में हिरासत में, माफी मांगने के बाद पटना पुलिस ने छोड़ा

333
0
Magahi singer Anup Pandey was detained for allegedly singing obscene songs, but was released by Patna police after he apologized.

पटना: बिहार में अश्लील गाने बनाना और उसे वायरल करना इधर लोगों का शौक बन गया है। लेकिन इसी बीच पटना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई कर ऐसे लोगों को सबक दे दिया है। दरअसल कुछ ऐसा ही अश्लील गाना और वीडियो एक मगही गायक अनूप पांडेय ने बनाया था। लेकिन इस पर पटना की दीघा पुलिस ने खुद से ही संज्ञान लेकर FIR दर्ज कर ली। FIR दर्ज होने के बाद पुलिस ने तेजी से जांच शुरू भी कर दी। पता चला कि कि सिंगर अनूप पांडेय ने ये गाना पटना के जेपी सेतु के नीचे शूट किया था।

इसके बाद पुलिस अनूप पांडेय के ठिकाने पर जा पहुंची और वहां से हिरासत में लेकर उन्हें थाने ले आई। वहीं अनूप पांडेय से पूछताछ की गई। एक न्यूज पोर्टल के पुलिस सूत्रों के अनुसार टीम को सामने देखते ही अनूप पांडेय माफी के लिए गिड़गिड़ाने लगे। इसके बाद पुलिस ने अनूप पांडेय को विधिवत नोटिस देते हुए बॉन्ड भरवाने के बाद उसे छोड़ दिया। इस बीच पुलिस ने गाना तैयार करने वाले और वीडियो शूट करने में मदद करने वाले लोगों के खिलाफ भी संज्ञान ले लिया। इन लोगों ने भी अपनी इस करतूत के लिए माफी मांगी। अनूप पांडेय ने इसके बाद माफी मांगते हुए एक वीडियो अपने सोशल मीडिया हैंडल से जारी किया।

GNSU Admission Open 2026

इस वीडियो में उन्होंने कहा कि वो आगे से इस तरह के वीडियो और कंटेंट पोस्ट नहीं करेंगे। अनूप ने ये वादा भी किया वो अपने हैंडल या आईडी पर डाले गए सारे आपत्तिजनक पोस्ट डिलीट भी कर देंगे। अनूप पांडेय बांका जिले के निवासी हैं और सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर 31 हजार से अधिक फॉलोअर्स हैं और लगभग 1,400 पोस्ट भी हैं। इन्ही में कई अश्लील कंटेंट वाले पोस्ट भी शामिल थे। एसडीपीओ विधि-व्यवस्था-2 मुहिबुल्ला अंसारी ने बताया कि आगे भी इस तरह की फूहड़ता और अश्लीलता पर एक्शन लिया जाता रहेगा।

GNSU Admission Open 2026