Home बिहार बिहार से दिल्ली-राजस्थान तक सफर होगा आसान, 1675 नए रूट्स पर बस...

बिहार से दिल्ली-राजस्थान तक सफर होगा आसान, 1675 नए रूट्स पर बस सेवा की शुरुआत

347
0
Travel from Bihar to Delhi-Rajasthan will be easy, bus service started on 1675 new routes.

पटना: बिहार सरकार के परिवहन विभाग ने राज्य के साथ-साथ अन्य राज्यों को जोड़ने के लिए एक बड़ा निर्णय लिया है। विभाग ने कुल 1675 नए मार्गों पर परिवहन सेवा शुरू करने की योजना बनाई है। विभाग का मानना है कि ग्रामीण इलाकों से शहरों तक पहुंचने में लोगों को काफी दिक्कतें होती हैं। इस समस्या को दूर करने के लिए, बिहार के 900 से अधिक नए रास्तों पर छोटी और बड़ी बसों का परिचालन शुरू किया जाएगा।

परिवहन विभाग ने अंतरराज्यीय परिचालन को भी विस्तार देने का फैसला किया है। बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (BSRTC) यह सेवा लोक निजी भागीदारी (PPP) मोड में शुरू करेगा। बिहार से दिल्ली, उत्तर प्रदेश, झारखंड, पश्चिम बंगाल, उत्तराखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश और पंजाब जैसे राज्यों के लिए नए रूट जोड़े जाएंगे। वर्तमान में बिहार से यूपी-दिल्ली अन्य राज्यों के लिए बसें चलती हैं, लेकिन विभाग अब उत्तराखंड और पंजाब तक बस परिचालन शुरू करने की तैयारी में है। इसके लिए विभाग ने प्रस्ताव तैयार कर लिया है। जल्द ही पीपीपी मोड में आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे।

GNSU Admission Open 2026

यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए परिवहन विभाग ने लंबी दूरी की बसों को लेकर सख्त कदम उठाया है। मिली जानकारी के मुताबिक, बिहार में 250 किलोमीटर से अधिक दूरी तय करने वाली बसों में दो ड्राइवर रखना अनिवार्य है। विभाग ने जिलों को ऐसे सभी बसों के परमिट रद्द करने का निर्देश दिया है, जिन्होंने इस नियम का पालन नहीं किया है। विभाग के अधिकारियों के अनुसार, इतनी लंबी दूरी एक चालक के भरोसे सुरक्षित नहीं है, क्योंकि लगातार ड्राइविंग से थकावट होती है, जिससे सड़क दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है। इस माह से कार्रवाई शुरू कर दी गई है और पिछले चार दिनों में 30 से अधिक बसों पर कार्रवाई की जा चुकी है।

GNSU Admission Open 2026