A young man sleeping at a camp was shot dead in a land dispute; two accused arrested

बेगूसराय: बिहार के बेगूसराय जिले में एक युवक की हत्या की गई है। घटना छौराही थाना क्षेत्र के पीरनगर गांव में हुई, जिसमें मृतक की पहचान 36 वर्षीय निलेश कुमार, पुत्र रामबली महतों के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, निलेश कुमार का अपने पड़ोसी से भूमि विवाद चल रहा था।

मंगलवार देर रात छौराही थाना की पुलिस को घटना की सूचना मिली और उन्होंने शव को कब्जे में लेकर तुरंत पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मौके पर पुलिस का कहना है कि निलेश रात में अपने डेरा पर सो रहे थे, तभी अपराधियों ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी।

GNSU Admission Open 2026

KATHA CONCERT KOLKATA

परिजनों के आवेदन में चार नामजद आरोपियों का उल्लेख किया गया है। छौराही थाना पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो अन्य आरोपी अब भी फरार हैं। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है और घटना के अन्य पहलुओं की जांच भी चल रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस मामले में कागजी कार्रवाई और आगे की जांच कर रही है।