Home बिहार हाईवा की टक्कर से बुजुर्ग की मौत, गुस्साई भीड़ ने हाईकोर्ट जज...

हाईवा की टक्कर से बुजुर्ग की मौत, गुस्साई भीड़ ने हाईकोर्ट जज की एस्कॉर्ट गाड़ी पर बरसाए पत्थर

197
0
Elderly man dies after being hit by a truck; angry mob pelts stones at High Court judge's escort vehicle

पटना: पटना जिले के नौबतपुर थाना क्षेत्र के रुस्तमगंज में मंगलवार की रात हुए सड़क हादसे के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। बताते हैं कि तेज रफ्तार हाईवा ने सड़क पार कर रहे दूध विक्रेता नागेश्वर यादव (65) को रौंद दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद स्थानीय लोग आक्रोशित हो उठे और मुख्य सड़क को जाम कर हंगामा एवं तोड़फोड़ शुरू कर दी।

वे मुआवजे की मांग को लेकर मृतक का शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन करने लगे। इसी दौरान सड़क से गुजर रहे पटना हाई कोर्ट के एक जस्टिस की एस्कॉर्ट गाड़ी पर उग्र भीड़ ने पथराव कर दिया, जिससे वाहन क्षतिग्रस्त हो गया और एक सैप जवान घायल हो गया। हालांकि पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए जस्टिस के वाहन को सुरक्षित निकालकर दूसरे रास्ते से भेज दिया।

GNSU Admission Open 2026

स्थिति को काबू करने के लिए पुलिस ने भीड़ को कई बार समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे मानने को तैयार नहीं थे। बाद में प्रशासन ने हल्का बल प्रयोग कर जाम हटवाया और यातायात बहाल कराया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। नौबतपुर थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने बताया कि फरार हाईवा चालक की पहचान की जा रही है और जल्द ही गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी।

GNSU Admission Open 2026