Home बिहार पटना से आज 10 जोड़ी फ्लाइटें रद्द, 11 दिसंबर तक रहेगा असर—जारी...

पटना से आज 10 जोड़ी फ्लाइटें रद्द, 11 दिसंबर तक रहेगा असर—जारी हुई पूरी लिस्ट

219
0

पटना: पटना हवाई अड्डे पर आज भी इंडिगो एयरलाइंस की कई उड़ानें रद्द की गईं हैं। इस कारण कारण बड़ी संख्या में यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पटना एयरपोर्ट प्रबंधन की ओर से साझा की गई जानकारी के अनुसार, दिल्ली, कोलकाता, हैदराबाद, बेंगलुरु और चेन्नई से आने-जाने वाली कुल 10 उड़ानें रद्द की गई हैं। पटना एयरपोर्ट प्रबंधन की ओर से कहा गया कि उड़ानें रद्द होने से यात्रियों को हुई असुविधा के लिए वह खेद व्यक्त करता है। प्रबंधन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वह अपनी यात्रा संबंधी नवीनतम जानकारी के लिए कंपनी की वेबसाइट, एप या ग्राहक सेवा से संपर्क करें।

6E 6387 (दिल्ली से पटना) / 6E 2163 (पटना से दिल्ली)- निर्धारित समय 07:55 एवं 08:30

GNSU Admission Open 2026

6E 713 (कोलकाता से) / 6E 663 (कोलकाता को)- निर्धारित समय 09:20 एवं 09:55

6E 6382 (हैदराबाद से) / 6E 6042 (हैदराबाद को)- निर्धारित समय 10:30 एवं 11:05

6E 463 (बेंगलुरु से) / 6E 805 (बेंगलुरु को)- निर्धारित समय 10:55 एवं 11:30

6E 6643 (दिल्ली से) / 6E 6644 (दिल्ली को)-निर्धारित समय 19:35 एवं 20:15

6E 6451 (बेंगलुरु से) / 6E 6452 (बेंगलुरु को)- निर्धारित समय 20:05 एवं 20:45

6E 915 (हैदराबाद से) / 6E 6683 (हैदराबाद को)- निर्धारित समय 20:25 एवं 21:05

6E 6549 (दिल्ली से) / 6E 6550 (दिल्ली को)- निर्धारित समय 22:35 एवं 23:10

6E 678 (चेन्नई से) / 6E 679 (चेन्नई को)- निर्धारित समय 22:45 एवं 23:20

6E 6334 (हैदराबाद से) / 6E 6335 (हैदराबाद को)- निर्धारित समय 23:15 एवं 23:45

दिल्ली से पटना से दिल्ली की सभी फ्लाइट (3 जोड़ी), कोलकाता से पटना से कोलकाता, हैदराबाद से पटना से हैदराबाद, बेंगलुरु से पटना से बेंगलुरु और चेन्नई से पटना से चेन्नई की कुल आठ उड़ानें ऑपरेशनल कारणों से निरस्त कर दी गईं।



दिल्ली से पटना से दिल्ली की सभी फ्लाइट (3 जोड़ी), कोलकाता से पटना से कोलकाता, हैदराबाद से पटना से हैदराबाद, बेंगलुरु से पटना से बेंगलुरु और चेन्नई से पटना से चेन्नई समेत कुल सात उड़ानें ऑपरेशनल कारणों से निरस्त कर दी गईं।

दिल्ली से पटना से दिल्ली की सभी फ्लाइट (3 जोड़ी) कोलकाता से पटना से कोलकाता, हैदराबाद से पटना से हैदराबाद, बेंगलुरु से पटना से बेंगलुरु और चेन्नई से पटना से चेन्नई की कुल सात उड़ानें ऑपरेशनल कारणों से निरस्त कर दी गईं।

पटना एयरपोर्ट पर सात दिसंबर को आज कुल 70 विमानों का आवागमन दर्ज किया गया, जिसमें 35 आगमन और 35 प्रस्थान शामिल हैं। यात्रियों की आवाजाही भी उल्लेखनीय रही, जहां 4,273 यात्री पटना पहुंचे और 4,632 यात्री पटना से रवाना हुए। इस प्रकार दिनभर में यात्रियों का कुल आवागमन 8,905 रहा।

GNSU Admission Open 2026