Home बिहार दुर्गा उत्क्रमित उच्च मा. विद्यालय के प्रधानाचार्य के खिलाफ जांच कमिटी गठित:...

दुर्गा उत्क्रमित उच्च मा. विद्यालय के प्रधानाचार्य के खिलाफ जांच कमिटी गठित: डीईओ

443
0
Inquiry committee formed against the Principal of Durga Upgraded Higher Secondary School: DEO

विद्यालय के शिक्षक – शिक्षिकाओं ने प्रधानाचार्य के खिलाफ दिया था आवेदन

सासाराम। रोहतास जिले के डेहरी प्रखंड के पतपुरा पंचायत अंतर्गत दुर्गापुर स्थित उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य किरण कुमारी द्वारा विद्यालय के शिक्षकों के साथ बदसुलूकी और दुर्व्यवहार को लेकर विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षिकाओं द्वारा दिए गए शिकायत आवेदन को लेकर जांच शुरू हो गई। इसके लिए शिक्षा विभाग जिला परियोजना पदाधिकारी (माध्यमिक शिक्षा ) के नेतृत्व में जांच टीम गठित किया गया है। बता दें कि प्रधानाचार्य किरण कुमारी द्वारा दुर्व्यवहार को लेकर शिक्षकों ने रोहतास के डीसीसी से गुहार लगाई थी। विद्यालय के सभी शिक्षकों ने 5 दिसंबर को डीडीसी से मुलाकात कर प्रधानाचार्या के खिलाफ आवेदन दिया था।

GNSU Admission Open 2026

शिक्षकों का आरोप है कि विद्यालय की प्रधानाचार्य किरण कुमारी गलत तरीके से छात्र-छात्राओं से परीक्षा शुल्क, रजिस्ट्रेशन और कार्ड बनाने के लिए अलग से पैसे की उगाही करती है और शिक्षकों द्वारा इसका विरोध करने पर शिक्षकों का सीएल और एसएल रद्द करने की धमकी देती है साथ ही निलंबित करने की भी धमकी देती है। इतना ही नहीं विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षिकाओं के साथ झगड़ा भी करती हैं। विधायक के कर्मियों का आरोप है कि प्रधानाचार्य द्वारा गलत तरीके से फोटो और वीडियो बनाया जाता है और उन्होंने धमकी दी जाती है। जिस कारण विद्यालय के सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाएं मानसिक रूप से प्रताड़ित हो रहे हैं।

शिक्षिकाओं का कहना है कि जब अपने बच्चे को वो लोग ब्रेस्ट फीडिंग भी कराती है तो उसका भी वीडियो और फोटो लेती हैं। उनलोगों ने कहा कि इस तरह का वीडियो का गलत इस्तेमाल न हो इसका भी डर लगा रहता है। शिक्षिकाओं का कहना है कि पूर्व में भी किरण कुमार इस तरह का वीडियो वायरल कर चुकी है। विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षिकाओं के दिए गए आवेदन पर जिला शिक्षा पदाधिकारी ने संज्ञान किया हैं। इसकी जानकारी देते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी मदन राय ने बताया कि जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, माध्यमिक शिक्षा को जांच करने का दिशा निर्देश दिया गया है।

GNSU Admission Open 2026