Home बिहार लालू परिवार के नए आलीशान बंगले पर सियासत गरम, बीजेपी ने किया...

लालू परिवार के नए आलीशान बंगले पर सियासत गरम, बीजेपी ने किया तीखा हमला

263
0
Politics heats up over Lalu family's new luxurious bungalow, BJP launches scathing attack

पटना : बिहार में इन दिनों पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव और उनकी पत्नी पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के बंगले सियासी विवादों के केंद्र में हैं। पहले राबड़ी देवी को पटना में 20 साल पुराना सर्कुलर रोड का सरकारी बंगला खाली कराने का आदेश दिया गया था औप नया बंगला एलॉट किया गया था। इसके बाद विवाद शुरू हुआ। फिर राबड़ी देवी का बंगला खाली नहीं करने के ऐलान पर विवाद शुरू हो गया। अब लालू यादव के परिवार के निर्माणाधीन निजी बंगले को लेकर नया विवाद शुरू हो गया है। लालू यादव के परिवार का नया बंगला पटना के महुआ बाग इलाके में बन रहा है। इसको लेकर सियासी विवाद तेज होने लगा है। बीजेपी ने आरोप लगाया है कि इस बंगले के निर्माण में भ्रष्टाचार से अर्जित पैसा लगाया गया है। पहले राबड़ी देवी के पुराने सरकारी बंगले को खाली कराने का आदेश हुआ था, जिस पर भी विवाद हुआ था। पटना में लालू यादव का निजी बंगला निर्माणाधीन है। इस बंगले का निर्माण डेढ़ साल से चल रहा है। इस बंगले की तस्वीरें सामने आई हैं। इस निर्माण पर नया विवाद शुरू हो गया है। बीजेपी हमेशा से लालू यादव के परिवार को भ्रष्टाचार के आरोप के साथ घेरती रही है।

अब उसे लालू परिवार पर हमले के लिए बंगले का एक नया बहाना मिल गया है। बीजेपी का आरोप है कि भ्रष्टाचार से कमाई गई दौलत से यह बंगला बनाया जा रहा है। लालू यादव का आलाशीन बंगला बन रहा है। इस बंगले की दीवार किसी जेल की दीवार जैसी है। दीवार की ऊंचाई 20 फीट ऊंची बनाई गई है। यानी इस बंगले को बाहर से देखा नहीं जा सकता है। इस बंगले का स्ट्रक्चर तैयार हो चुका है, फिनिशिंग होना बाकी है। इस बंगले के बारे में खुलासा तब हुआ जब जब राबड़ी देवी को 10 सर्कुलर रोड का सरकारी बंगला खाली करने का निर्देश आया। उनको दूसरा सरकारी बंगला आवंटित किया गया है। इसको लेकर सियासत शुरू हो गई और सरकार पर आरोप लगाया गया कि वह राबड़ी देवी को परेशान कर रही है। आरजेडी ने कहा कि राबड़ी और लालू यादव अपने नए सरकारी आवास में नहीं जाएंगे, बल्कि अपने निजी आवास में जाएंगे जो कि बन रहा है। इसके बाद महुआ बाग में बन रहे इस बंगले के बारे में खुलासा हुआ। बताया जाता है कि जब से यह निजी बंगला बन रहा है, लालू यादव अक्सर यहां आकर इसका निरीक्षण करते हैं।

GNSU Admission Open 2026

बीजेपी ने सोशल मीडिया पर लालू के बंगले की तस्वीर साझा करते हुए आरोप लगाया है कि भ्रष्टाचार और लूट की जमीन पर लालू परिवार का आशियाना बन रहा है। बीजेपी ने यह भी कहा है कि लालू का समाजवाद वास्तव में उनका परिवारवाद है। जेडीयू के विधायक श्याम रजक ने लालू यादव के परिवार पर स्वार्थ की राजनीति, संपत्ति अर्जित करने की राजनीति करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि उनको जनता से मतलब नहीं है। बीजेपी के प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि लालू जा का सामाजिक न्याय और उनका समाजवाद सिर्फ परिवारवाद बनकर रह गया है। महुआ बाग में जहां वे आलाशीन कोठी बना रहे हैं, वह भी लूट की जमीन है। नौकरी के बदले वह जमीन ली गई थी। ईडी वहां एक बार छापा भी मारा था। लालू जी सावधान, संभलकर रहिए, लूट की संपत्ति बहुत दिन टिकती नहीं है। हो सकता है यह मकान और जमीन ईडी जब्त कर ले। पूरे परिवार ने बिहार को सिर्फ लूटा है। बिहार बीजेपी ने एक्स पर एक पोस्ट में लालू यादव के बंगले का वीडियो शेयर किया है। बीजेपी ने लिखा है- ”लालू जी का समाजवाद यानी लूट-खसोट से संपन्न है एकमात्र परिवार! लालू परिवार एंड प्राइवेट लिमिटेड कंपनी ने ऐशो-आराम और शानदार जीवन का पूरा इंतजाम किया है।

GNSU Admission Open 2026