Lauriya MLA Vinay Bihari sang a song during his oath-taking ceremony, creating a unique atmosphere in the House.

पटना: बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन भी वही हुआ जो पहले दिन हुआ था। पहले दिन RJD विधायक अनीता महतो शपथ के फॉर्मेट को छोड़ भाषण जैसी शपथ लेने लगी थीं। उन्हें प्रोटम स्पीकर नरेंद्र नारायण यादव ने टोका और फिर से शपथ पढ़वाई। मंगलवार को दूसरे दिन बीजेपी विधायक विनय बिहारी ने भी कुछ ऐसा ही कर दिया। पढ़िए क्या हुआ उनके शपथ ग्रहण के दौरान। दरअसल पहले दिन 8 विधायक विधानसभा के सदस्य पद की शपथ नहीं ले पाए थे। इसलिए दूसरे दिन प्रोटम स्पीकर नरेंद्र नारायण यादव ने बारी-बारी से विधायकों को शपथ के लिए बुलाया।

इसी दौरान पहले मंत्री मदन सहनी ने शपथ ली। इसके बाद लौरिया से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी का नाम पुकारा गया। इस पर उन्होंने कहा कि वो भोजपुरी में शपथ लेना चाहते हैं, क्या उन्हें इसकी इजाजत मिलेगी। इस पर प्रोटम स्पीकर ने कहा- बा (यानी इजाजत है)। अब विनय बिहारी को शपथ पढ़ना था। उन्होंने इसके बगले अपने गाने के बोल सुनाने शुरू कर दिए। विनय बिहारी ने कहा- ‘धीरन के धीर हिय, वीरन के बाणी, मुकुट हिअ भोज के, कुंवर के कहानी, अ हमरे भोजपुरी भगवान पढ़ने बाड़े महोदय कि औरन के माय हिय और हिंदी के नानी।’

GNSU Admission Open 2026

KATHA CONCERT KOLKATA

इस पर प्रोटम स्पीकर नरेंद्र नारायण यादव ने कहा कि विनय बिहारी वही शपथ पत्र पढ़ें जो विधानसभा की तरफ से उन्हें दिया गया है। इसी बीच सदन में भी कुछ विधायकों ने इस पर टोका-टोकी की तो विनय बिहारी ने कहा कि ‘शपथ तो लेंगे ही, माने एतना लोग नहीं चाहते कि भोजपुरी भाषा को भी दर्जा मिले। 32 जिलों की भोजपुरी भाषा है।’ फिर विनय बिहारी ने कहा कि भोजपुरी को भाषा का दर्जा मिलना चाहिए। इसके बाद सदन में किसी विधायक ने उन्हें कहा कि वो तो गाना गाने लगे तो विनय बिहारी ने कहा कि ‘हां तो गायक बनकर ही हम विधायक बने हैं।’ इसके बाद विनय बिहारी ने हिंदी में शपथ ली।