Home बिहार जिले में दस हजार दीदियों को मिला दस दस हजार रुपए

जिले में दस हजार दीदियों को मिला दस दस हजार रुपए

264
0
Ten thousand sisters in the district received ten thousand rupees each.

सासाराम। मुख्यमंत्री नितीश कुमार द्वारा मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत राज्य के 10 लाख महिला लाभुकों को 10000 रुपये प्रति लभूक की दर से 1000 करोड़ रुपये की राशि का अंतरण कार्यकर्म का सीधा प्रसारण रोहतास जिले के डी. आर. डी. ए. सभागार, सासाराम मे आयोजित किया। वहीं रोहतास जिले में भी इस योजना के तहत शुक्रवार को 10000 हज़ार दिदियों को रोजगार हेतु आर्थिक सहायता प्रदान किया गया। इस योजना का लक्ष्य महिलाओं को रोजगार एवम उधमिता के माध्यम से आत्मनिर्भर एवम सशक्त बनाना है। रोहतास जिले मे आयोजित मुख्यमंत्री महिला रोजगार कार्यक्रम मे जिले के लगभग 170 दिदियों ने मुख्यमंत्री नितीश कुमार के अंतरण कार्यकर्म को सुनी एवम् मुख्यमंत्री को धन्यवाद भी दीं। वहीं रोहतास जिले के कुल 19 प्रखण्ड, 43 संकुल संघ एवम 1750 ग्राम संगठनो को मिला कर लगभग 1 लाख 92 हज़ार दिदियों ने मुख्यमंत्री नितीश कुमार के अंतरण कार्यकर्म को लाइव देखा। जिलाधिकारी उदिता सिंह ने बताया कि रोहतास जिले के लगभग 10 हज़ार से अधिक दिदियों को मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का लाभ प्राप्त हुआ जो लगभग 10 करोड़ रुपये का अंतरण डी.बी.टी. के माध्यम से किया गया। आज के जिला स्तरीय कार्यक्रम मे जिले के जिला पदाधिकारी उदिता सिंह, जिला विकास पदाधिकारी विजय पांडे, जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक सुधीर बहादुर सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

GNSU Admission Open 2026