Home बिहार बच्चों के बीच पेटिंग प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

बच्चों के बीच पेटिंग प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

209
0
A painting competition was organised for children.

सासाराम। स्थानीय माइको स्थित आशीष इंटर प्रेजेज के हैवेल्स गैलेक्सी में चिल्ड्रन डे के अवसर पर गुरुवार को पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस पेंटिंग प्रतियोगिता में लगभग एक दर्जन से अधिक बच्चों ने भाग लिया। प्रतियोगी के बाद सभी प्रतिभागियों को स्कूल बैग, एग्जाम पैड, पेन, पेंसिल ,रबड़ एवं सेलिब्रेशन पैक देकर उन्हें पुरस्कृत किया गए। हैवल गैलेक्सी के तरफ से आए लोगों ने बताया कि कंपनी द्वारा सभी हैवेल्स गैलेक्सी पर पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

इस प्रतियोगिता में बिजली के काम करने वाले मिस्त्री के बच्चों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। उनलोगों ने बताया कि इस प्रतियोगिता का मुख्य मकसद बच्चों के बीच पेटिंग को लेकर उन्हें प्रोत्साहित करना है। वही प्रतियोगिता में आए सभी बिजली मित्री को बेडशीट प्रदान किया गया। मौके पर हैवेल्स गैलेक्सी के प्रोपराइटर संजीत कुमार, हैवेल्स गैलेक्सी कंपनी से आए राजीव रंजन, अनिकेत, आशुतोष, सौरव कुमार मौजूद रहें।

GNSU Admission Open 2026
GNSU Admission Open 2026