Home बिहार AIMIM विधायक तौसीफ आलम पर नामांकन में जानकारी छुपाने का आरोप, जांच...

AIMIM विधायक तौसीफ आलम पर नामांकन में जानकारी छुपाने का आरोप, जांच की मांग से सियासत गर्म

277
0
AIMIM MLA Tauseef Alam accused of concealing information in nomination, demands for investigation spark political heat

किशनगंज: किशनगंज के बहादुरगंज विधानसभा क्षेत्र से AIMIM विधायक तौसीफ आलम एक बार फिर चर्चाओं में आ गए हैं। इस बार उन पर नामांकन पत्र और शपथ पत्र में गलत जानकारी देने का आरोप लगाया गया है। सरंडा, बहादुरगंज निवासी आसिफ अकरम ने यह शिकायत निर्वाची पदाधिकारी, किशनगंज-52 (बहादुरगंज विधानसभा) को सौंपी है। शिकायतकर्ता आसिफ अकरम ने आरोप लगाया है कि विधायक तौसीफ आलम ने अपने नामांकन पत्र में अपने पुत्र और पुत्रियों का नाम नहीं दर्शाया है।

उनके अनुसार, विधायक की दो पुत्रियां और एक पुत्र कुल तीन संतानें हैं, लेकिन आश्रित संतान के रूप में इनका उल्लेख नामांकन पत्र में नहीं किया गया। इसके अलावा आसिफ अकरम ने दावा किया है कि तौसीफ आलम पूर्व में चार बार विधायक रह चुके हैं, लेकिन नामांकन पत्र में इस जानकारी का उल्लेख नहीं किया गया। साथ ही पेंशन प्रमाणपत्र का जिक्र न होना भी नियमों का उल्लंघन बताया गया है। शिकायतकर्ता ने निर्वाची पदाधिकारी से मामले की जांच कर उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

GNSU Admission Open 2026

इस शिकायत की प्रतिलिपि निर्वाचन आयोग पटना, बिहार तथा जिला पदाधिकारी सह निर्वाचन पदाधिकारी किशनगंज को भी भेजी गई है। शिकायत सामने आने के बाद जिले में राजनीतिक चर्चाओं का माहौल गर्म हो गया है। उल्लेखनीय है कि तौसीफ आलम पर पूर्व में आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का मामला भी दर्ज हो चुका है, जिससे वे अक्सर विवादों में घिरे रहते हैं। फिलहाल जिला प्रशासन और निर्वाचन पदाधिकारी इस मामले में क्या कार्रवाई करते हैं, इस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।





GNSU Admission Open 2026