Home बिहार बिहार: चुनाव ड्यूटी से लौट रही BSAP जवानों की बस ट्रक से...

बिहार: चुनाव ड्यूटी से लौट रही BSAP जवानों की बस ट्रक से भिड़ी, चार गंभीर रूप से घायल

273
0
Bihar: Bus carrying BSAP jawans returning from election duty collides with truck, four seriously injured

मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर जिले के सदर थाना क्षेत्र स्थित एनएच-28 कच्ची पक्की दीघरा के पास अहले सुबह BSAP जवानों को लेकर जा रही बस एक ट्रक से टकरा गई। हादसे में कई जवान घायल हो गए, जबकि चार जवानों को गंभीर चोट आई है। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। सूत्रों के अनुसार, पश्चिम चंपारण के बगहा से चुनाव ड्यूटी पूरी कर मुंगेर जिले के जमालपुर लौट रही BSAP की बस तेज रफ्तार में जा रही थी। इसी दौरान कच्ची पक्की दीघरा के समीप NH-28 पर आगे चल रहे एक ट्रक में पीछे से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि जवानों की बस का आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों और जवानों के अनुसार, हादसे का कारण बस चालक को झपकी आ जाना बताया जा रहा है। घने कोहरे और नींद की वजह से चालक नियंत्रण खो बैठा और बस सीधे ट्रक में जा भिड़ी। घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुँची और चार गंभीर रूप से घायल जवानों को तुरंत सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है। बस में मौजूद अन्य जवानों को भी हल्की चोटें आई हैं, लेकिन सभी खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।

GNSU Admission Open 2026