Home झारखण्ड बिहार जीत पर बंगाल में तनाव: BJP कार्यकर्ताओं पर TMC का हमला

बिहार जीत पर बंगाल में तनाव: BJP कार्यकर्ताओं पर TMC का हमला

265
0
Tension in Bengal over Bihar victory: TMC attacks BJP workers

बिहार विधानसभा चुनाव में बीजेपी की जीत के समर्थन में रैली निकालना बंगाल बीजेपी के कार्यकर्ताओं को भारी पड़ गया. बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के डायमंड हार्बर में इस रैली पर करीब 40-50 लोगों के समूह ने हमला कर दिया. जिसके बाद घायल कार्यकर्ताओं को इलाज के लिए कोलकाता के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज किया जा रहा है घटना के बाद माहौल में खौफ और गुस्सा दोनों देखने को मिला. प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि रैली पूरी तरह शांतिपूर्ण थी और सभी कार्यकर्ता बिहार में भाजपा की जीत का जश्न मनाने पहुंचे थे. वे मिठाई बांट रहे थे, एक-दूसरे को बधाई दे रहे थे और बातचीत कर रहे थे. आरोप है कि इस दौरान तृणमूल कांग्रेस से जुड़े कुछ लोगों ने वहां पहुंचकर हमला कर दिया.

एक घायल बीजेपी कार्यकर्ता ने मीडिया से बात करते हुए कहा, “हम लोग बिहार चुनाव में भाजपा की जीत का जश्न मनाने गए थे. हमारे मंडल के सभी लोग मिठाई बांटने डायमंड हार्बर पहुंचे थे. जैसे ही हम बात कर रहे थे, तभी टीएमसी के एक कार्यकर्ता पुष्पेंदु कुछ अन्य लोगों के साथ आया और हम पर हमला कर दिया. उन्होंने हमें इतनी बुरी तरह मारा जैसे कोई पागल कुत्ते को भी नहीं मारता. हमें लगा कि वे हमें मार ही डालेंगे. उन्होंने लोहे की रॉड और डंडों से हमला किया. मेरा हाथ कई जगह से टूट गया है और पूरा शरीर जख्मी है.”कुछ के हाथ-पैर टूट गए हैं, जबकि कई के सिर और पीठ पर गहरी चोटें आई हैं. घायल युवक लगातार दर्द की शिकायत कर रहे हैं और डॉक्टरों की एक टीम लगातार उनकी स्थिति पर नजर बनाए हुए है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और आरोपियों की पहचान की जा रही है. पुलिस का कहना है कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.

GNSU Admission Open 2026

GNSU Admission Open 2026