सीवान: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में सीवान जिले की रघुनाथपुर विधानसभा सीट सबसे संवेदनशील और हाई-प्रोफाइल मुकाबलों में से एक बन गई है, जिस पर पूरे देश की नजर है। बाहुबली नेता दिवंगत मोहम्मद शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा शहाब के चुनावी मैदान में उतरने के कारण यह सीट चर्चा का केंद्र है।
रघुनाथपुर सीट पर पिछले दो बार से राजद (आरजेडी) का कब्जा रहा है, जहां हरिशंकर यादव ने 2020 में लोजपा के उम्मीदवार को बड़े अंतर से हराया था। इस बार आरजेडी ने निवर्तमान विधायक हरिशंकर यादव की जगह शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा शहाब को टिकट देकर एक बड़ा राजनीतिक दांव खेला है।







