Home बिहार बिहार चुनाव से पहले लालू परिवार को राहत, लैंड फॉर जॉब केस...

बिहार चुनाव से पहले लालू परिवार को राहत, लैंड फॉर जॉब केस में आरोप तय करने का आदेश टला

190
0
Relief for Lalu family ahead of Bihar elections, order to frame charges in land for jobs case deferred

पटनाः बिहार विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण से ठीक पहले लालू प्रसाद यादव के परिवार को एक बड़ी राहत मिली है। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने बहुचर्चित लैंड फॉर जॉब घोटाला मामले में आरोप तय करने के आदेश को फिलहाल टाल दिया है। विशेष न्यायाधीश की अदालत ने सोमवार को इस मामले में पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव, उनकी पत्नी राबड़ी देवी , बेटियां मीसा भारती, हेमा यादव, बेटे तेजस्वी यादव और तेज प्रताप यादव समेत कुल 14 आरोपियों से जुड़ी दलीलें सुनीं।

इस दौरान आरोपियों की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने उन्हें मामले से डिस्चार्ज करने की मांग की। सीबीआई ने इसका विरोध करते हुए डिस्चार्ज की अर्जी खारिज करने का अनुरोध किया। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद, कोर्ट ने अपना फैसला 4 दिसंबर के लिए सुरक्षित रख लिया है। सीबीआई ने अपने आरोप पत्र में दावा किया है कि लालू प्रसाद यादव के रेल मंत्री रहते हुए, गरीबों से नौकरी देने के बदले उनकी जमीनें बेहद सस्ते दामों पर अपने और अपने परिवार के सदस्यों के नाम लिखवा ली गई थीं।

GNSU Admission Open 2026

GNSU Admission Open 2026