Home बिहार नालंदा कॉलेज स्ट्रॉन्ग रूम में हंगामा, RJD का आरोप– CCTV कैमरे आधे...

नालंदा कॉलेज स्ट्रॉन्ग रूम में हंगामा, RJD का आरोप– CCTV कैमरे आधे घंटे रहे बंद

221
0
Ruckus in Nalanda College strong room, RJD alleges CCTV cameras were down for half an hour

नालंदा: बिहार विधानसभा चुनाव के बाद राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) ने एक बार फिर ईवीएम और स्ट्रॉन्ग रूम की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठाए हैं। पार्टी ने आरोप लगाया है कि नालंदा कॉलेज स्थित स्ट्रॉन्ग रूम में ईवीएम की निगरानी के लिए लगे सीसीटीवी कैमरे आधे घंटे तक बंद रहे, जिसके बाद भारी हंगामा हुआ। आरजेडी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट्स पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए इस घटना को उजागर किया है।

पार्टी की ओर से एक्स पर लिखा गया-“नालंदा जिला में ईवीएम के कैमरे आधे घंटे तक बंद रहे! भारी हंगामा हुआ! तब जाके चालू हुआ कैमरा!” पार्टी ने आगे आरोप लगाया कि यह एक पैटर्न है: “हर बार कैमरे बंद होने के पहले उस क्षेत्र में अवैध गाड़ियों की आवाजाही शुरू हो जाती है! हर बार फालतू बहाने बनाए जाते हैं!”

GNSU Admission Open 2026

आरजेडी ने सीधे चुनाव आयोग को टैग करते हुए चेतावनी दी है कि वे जनादेश के साथ खिलवाड़ न करें। पार्टी ने इस घटना को चुनाव की निष्पक्षता के लिए खतरा बताया है और आयोग से अपनी विश्वसनीयता बनाए रखने का आह्वान किया है। आरजेडी के इस आरोप से स्ट्रॉन्ग रूम की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है।

GNSU Admission Open 2026