Home बिहार बिहार में खौफनाक वारदात: दारोगा की गला रेतकर हत्या, अरहर के खेत...

बिहार में खौफनाक वारदात: दारोगा की गला रेतकर हत्या, अरहर के खेत में मिली बंधी लाश

309
0
Horrific incident in Bihar: Police officer murdered by slitting his throat, body found tied in pigeon pea field

सिवानचुनावी माहौल के बीच बिहार में एक दारोगा की बेरहमी से हत्या कर दी गई। दारोगा का गला रेत कर उसे मौत के घाट उतारा गया है। इस सनसनीखेज वारदात के बाद आम लोगों के साथ पुलिस महकमे में भी सनसनी फैल गई है।जिन दारोगा की हत्या की गई है वो सिवान जिले में पोस्टेड थे। अपराधियों ने जिस ASI (पुलिस दारोगा) की हत्या की है, उनका नाम अनिरुद्ध कुमार था और वो दरौंदा थाने में पोस्टेड थे।

बताया जा रहा है कि ASI अनिरुद्ध छठ महापर्व को लेकर दरभंगा के अपने पैतृक घर गए थे। उनके साथ उनका परिवार भी गया था। परिवार को वो छोड़ कर वो सिवान लौटे थे। इसके बाद दरौंदा थाने के एक गांव सिरसांव नवका टोला के अरहर के खेत में उनकी लाश मिली। अपराधियों ने ASI अनिरुद्ध कुमार का चाकू या वैसे ही किसी धारदार हथियार से गला रेत दिया था। हत्या से पहले अपराधियों ने दारोगा के हाथ और पैर बांध दिए थे।

GNSU Admission Open 2026

शक है कि पहले दारोगा की जमकर पिटाई की गई, इसके बाद किसी धारदार हथियार से ASI अनिरुद्ध कुमार का गला रेत दिया गया। मौका ए वारदात के पास से पुलिस को कुछ सुराग भी मिले हैं। दारोगा अनिरुद्ध कुमार की लाश सिविल ड्रेस में मिली है। उन्होंने हत्या के वक्त वर्दी नहीं पहनी थी। पुलिस भी इसी एंगल पर जांच कर रही है कि क्या किसी सूचना पर ASI कहीं अकेले निकले थे या किसी ने उन्हें सुनियोजित तरीके से बुलाकर मौत के घाट उतरवा दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

GNSU Admission Open 2026