Home बिहार तेजस्वी का एनडीए पर निशाना: बोले- जनता को बताए, उनका मुख्यमंत्री चेहरा...

तेजस्वी का एनडीए पर निशाना: बोले- जनता को बताए, उनका मुख्यमंत्री चेहरा आखिर कौन है?

414
0
Tejashwi targets NDA: Said- tell the public, who is their Chief Minister face?

पटना: तेजस्वी यादव ने कहा, “हमने पहले ही मुख्यमंत्री का चेहरा तय कर दिया है। आज हम ‘तेजस्वी प्रण पत्र’ जारी कर रहे हैं, जिसमें बताया गया है कि अगले 5 साल में हम बिहार के लिए क्या काम करेंगे। हम चाहते हैं कि एनडीए भी बताए कि उनका मुख्यमंत्री कौन होगा, उनकी क्या योजनाएं हैं और बिहार को आगे बढ़ाने के लिए उनका विजन क्या है। हमने बिहार को नंबर वन बनाने का रोडमैप तैयार किया है। लेकिन एनडीए के लोग सिर्फ आरोप लगाने और नकारात्मक बातें करने में लगे हैं।”

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो विधायकों समेत 27 नेताओं को पार्टी से निकाल दिया है। पार्टी ने इन नेताओं पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगाया है। आरजेडी ने बताया कि जिन दो विधायकों को निष्कासित किया गया है, वे हैं,  छोटे लाल राय (परसा से विधायक) और मोहम्मद कामरान (गोविंदपुर से विधायक)। इनके अलावा पांच पूर्व विधायक, विधान परिषद के पूर्व सदस्य और अन्य कई नेता भी इस सूची में शामिल हैं।

GNSU Admission Open 2026

पार्टी ने कहा कि ये सभी नेता या तो निर्दलीय चुनाव लड़ रहे थे या फिर दूसरे उम्मीदवारों का समर्थन कर रहे थे, जिससे पार्टी की साख को नुकसान पहुंच रहा था। इसलिए अनुशासन समिति की सिफारिश पर इन्हें 6 साल के लिए निष्कासित किया गया है। सूत्रों के अनुसार, टिकट न मिलने से नाराज कई नेताओं ने पार्टी लाइन से हटकर कदम उठाया था। इस पर लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव के निर्देश पर यह सख्त फैसला लिया गया।

GNSU Admission Open 2026