Home बिहार मुकेश सहनी की वीआईपी पार्टी ने जारी की उम्मीदवारों की सूची

मुकेश सहनी की वीआईपी पार्टी ने जारी की उम्मीदवारों की सूची

350
0
Mukesh Sahni's VIP party released the list of candidates.

पटनाः बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) ने अपने 15उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। महागठबंधन (इंडिया ब्लॉक) का हिस्सा होने के बावजूद, वीआईपी ने अपनी पहली और दूसरी सूची में उन सीटों पर फोकस किया है जहां मल्लाह (निषाद) समुदाय का मजबूत प्रभाव है, जो पार्टी के संस्थापक मुकेश सहनी का मुख्य वोट बैंक है।

जारी की गई 15 उम्मीदवारों की सूची में सबसे अहम खबर यह है कि पार्टी के प्रमुख मुकेश सहनी खुद इस बार चुनावी मैदान में नहीं उतरेंगे। यह निर्णय पार्टी की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है ताकि वह स्टार प्रचारक के रूप में पूरे राज्य में महागठबंधन के उम्मीदवारों के लिए प्रचार कर सकें। वीआइपी संस्थापक मुकेश सहनी लगातार महागठबंधन में उप मुख्यमंत्री पद की मांग उठाते रहे हैं। उनका कहना है कि वीआइपी को सम्मानजनक सीटें और सत्ता में साझेदारी दोनों मिलनी चाहिए।

GNSU Admission Open 2026
क्रमांकविधानसभा सीटउम्मीदवार
1गौरबोरामसंतोष सहनी
2अलामनगरनविन कुमार
3कुशेश्वरगणेश भारती सदा
4दरभंगाउमेश सहनी
5औराईभोगेन्द्र सहनी
6बरुराजराकेश कुमार
7चैनपुरबालगोविन्द बिन्द
8लोरियारण कौशल प्रताप सिंह
9सुगौलीशशि भूषण सिंह
10केसरियावरुण विजय
11सिकटीहरिनारायण प्रमाणिक
12कटिहारसौरव कुमार अग्रजा
13बिहपुरअर्पणा कुमारी मण्डल
14गोपालपुरप्रेम सागर
15बाबूबरहीबिंदु गुलाब यादव

वीआईपी नेताओं का कहना है कि पार्टी पूरी मजबूती के साथ चुनावी मैदान में उतर रही है और महागठबंधन की सरकार गठन में अहम भूमिका निभाएगी। उन्होंने दावा किया कि राज्य की जनता मौजूदा सरकार से बदलाव चाहती है और इस बार महागठबंधन के पक्ष में मतदान करेगी।

GNSU Admission Open 2026