Home बिहार HDFC बैंक लूटकांड में झारखंड पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हाजीपुर में छापेमारी...

HDFC बैंक लूटकांड में झारखंड पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हाजीपुर में छापेमारी से मचा हड़कंप

329
0
Jharkhand Police takes major action in HDFC Bank robbery case, raid in Hajipur creates stir

वैशाली: झारखंड के देवघर जिले के मधुपुर स्थित एचडीएफसी बैंक में हुई करोड़ों रुपये की सोना और नकद लूट के मामले में झारखंड पुलिस ने हाजीपुर में छापेमारी की है। सूत्रों के अनुसार, पुलिस ने सदर थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों को हिरासत में लिया है। पूछताछ के बाद पुलिस उन्हें अपने साथ लेकर कई अन्य स्थानों पर छापेमारी करती रही। बताया गया कि 22 सितंबर 2025 को मधुपुर थाना क्षेत्र स्थित एचडीएफसी बैंक में छह हथियारबंद अपराधियों ने दिनदहाड़े लूट की वारदात को अंजाम दिया था। शुक्रवार की अहले सुबह झारखंड पुलिस ने हाजीपुर सदर थाना पुलिस की मदद से यह कार्रवाई की।

सदर डीएसपी (वन) सुबोध कुमार ने बताया कि झारखंड में हुई बैंक लूटकांड की जांच को लेकर झारखंड पुलिस यहां पहुंची है। छापेमारी जारी है और कार्रवाई पूरी होने के बाद विस्तृत जानकारी दी जाएगी। सूत्रों के मुताबिक, मधुपुर स्थित एचडीएफसी बैंक से अपराधियों ने 1 करोड़ 64 लाख 25 हजार 250 रुपये नकद और करीब ढाई किलो सोना आभूषण लूटे थे, जिन्हें 41 पैकेटों में बैंक के लॉकर में रखा गया था। लूटे गए आभूषणों की कुल कीमत लगभग 2.5 करोड़ रुपये बताई जा रही है। इसके अलावा अपराधी दो ग्राहकों से साढ़े तीन लाख रुपये नकद भी लूटकर फरार हो गए थे।

GNSU Admission Open 2026

इस संबंध में बैंक के शाखा प्रबंधक धीरज कुमार ने मधुपुर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। लुटेरे बुरखा और हेलमेट पहनकर बैंक में घुसे थे। उस समय बैंक में मैनेजर, कैशियर, अन्य कर्मचारी और दो सुरक्षा गार्ड मौजूद थे। लूट के बाद अपराधियों ने बैंक कर्मचारियों के मोबाइल फोन छीनकर सीढ़ियों पर फेंक दिए और मौके से फरार हो गए। भागने के दौरान उनकी एक बाइक वहीं छूट गई, जिसकी जांच में पता चला कि वह चोरी की थी।






GNSU Admission Open 2026