Home बिहार पूर्व सांसद सुशील सिंह का दावा: औरंगाबाद जिले की सभी सीटों पर...

पूर्व सांसद सुशील सिंह का दावा: औरंगाबाद जिले की सभी सीटों पर होगी जीत दर्ज

471
0
Former MP Sushil Singh claims: All seats in Aurangabad district will be won

औरंगाबाद। औरंगाबाद में चुनावी तपिश लगातार बढ़ती जा रही है। इंडिया महागठबंधन की तरफ से कांग्रेस उम्मीदवार व दो बार से लगातार जीत दर्ज कर रहे हैं विधायक आनंद शंकर इस बार हैट्रिक का दावा कर रहे हैं, तो वही एनडीए की तरफ से बीजेपी उम्मीदवार त्रिविक्रम नारायण सिंह औरंगाबाद में बदलाव का दावा कर रहे हैं। इधर औरंगाबाद के पूर्व भाजपा सांसद सुशील सिंह ने भी औरंगाबाद जिले के सभी 6 विधानसभा सीटों पर एनडीए गठबंधन की जीत का दावा किया है। सुशील सिंह ने कहा कि पिछली बार हम लोग चूक गए थे लेकिन इस बार औरंगाबाद जिले के सभी सीट हम लोग जीत रहे हैं।

उन्होंने कहा कि औरंगाबाद की बात करें तो यहां रिकॉर्ड मतों से बीजेपी की जीत दर्ज होने जा रही है। सुशील सिंह ने कहा कि कांग्रेस के वर्तमान विधायक 10 सालों से यहां पर विधायक है लेकिन उनके द्वारा क्षेत्र में कोई विकास का कार्य नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि यहां के लोग अब खुलकर बोलने लगे हैं कि काम नहीं करने वाले विधायक को हम लोग अब बर्दाश्त नहीं कर सकते हैं। श्री सिंह ने कहा कि औरंगाबाद में बदलाव की लहर देखी जा रही है और इस बार बीजेपी अच्छे मार्जिन से औरंगाबाद जीतने जा रही है। श्री सिंह ने कहा कि औरंगाबाद में जो भी विकास के कार्य हुए हैं वह राज्य सरकार या केंद्र सरकार के द्वारा कराए गए हैं लेकिन स्थानीय स्तर पर जो वर्तमान विधायक है उनके द्वारा कोई कार्य नहीं किया गया है इसलिए लोगों में आक्रोश है।

GNSU Admission Open 2026

साथ ही उन्होंने कहा ही कांग्रेस विधायक द्वारा कोई एजेंडा या रोड मैप भी तैयार नहीं किए गए हैं और नहीं उन एजेंडों को सदन में उठाने का काम किया है। सुशील सिंह ने कहा कि एनडीए पूरी तरह से एक्टिव है और एनडीए के सभी घटक दल पूर्ण रूप से सहयोग कर रहे हैं और इसका परिणाम 14 नवंबर को देखने को मिलेगा। वही सुशील सिंह ने माना कि यहां एनडीए को जब-जब नुकसान झेलना पड़ा है वह आपसी मतभेद के चलते झेलना पड़ा है। उन्होंने कहा कि इस बार परिदृश्य एकदम अलग है और सभी लोग एक साथ हैं। बीजेपी हो या फिर एनडीए के घटक दल सभी एकजुट है कहीं भी कोई बागी उम्मीदवार नहीं है। सभी लोग एक मंच पर हैं और एक साथ हैं, इसलिए इस बार औरंगाबाद जिले में जो भी 6 विधानसभा की सीटें है वह एनडीए जितने जा रही है।

GNSU Admission Open 2026